अभिषेक बच्चन का नया लुक देखकर चौंके फैंस
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर नहीं, बल्कि अपने लुक को लेकर। एक्टर हाल ही में यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग स्पोट्र्स इवेंट का हिस्सा बने। वहां से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें अभिषेक का बदला हुआ लुक फैंस का ध्यान खींच रहा है। तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके नए अंदाज को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। वायरल तस्वीरों में अभिषेक बच्चन का लुक पहले के मुकाबले काफी अलग नजर आ रहा है।
ईटीपीएल के इवेंट में लीग के को-फाउंडर अभिषेक बच्चन ने नेवी सूट पहना था। उन्होंने इसके साथ डार्क सनग्लासेस पहना और साथ ही उनका हेयरस्टाइल भी बदला हुआ दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन के लुक को लेकर काफी चर्चा हुई। उनकी नई तस्वीरों को देखकर कई लोगों ने उनके स्टाइल की जमकर तारीफ की।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
