हरियाणा में बिजली-पानी का संकट, बिजली कर्मियों की हड़ताल के चलते लोग परेशान, गुरुग्राम में शिकायतें

By: Oct 24th, 2026 12:06 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंडीगढ़

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन शुक्रवार को बिजली और पानी का संकट गहरा गया। हिसार, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, सोनीपत और कैथल समेत कई शहरों में बिजली संकट से परेशान उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को सडक़ जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदेश के 23 में से 17 जिलों में ब्लैकआउट जैसे हालात बने हुए हैं। गुरुग्राम में करीब 50 हजार घरों की बिजली गुल होने की सूचना है, जबकि जींद में 35 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप बताई जा रही है। बिजली संकट से परेशान लोगों ने हिसार, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, सोनीपत और कैथल समेत कई शहरों में सडक़ जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदेश में करीब 65 लाख घरेलू बिजली कनेक्शन हैं। इनमें से लगभग 10 लाख कनेक्शनों पर हड़ताल का सीधा असर पडऩे का अनुमान है।

गुरुग्राम में पिछले 18 घंटों के दौरान शिकायत केंद्रों पर करीब 5,000 शिकायतें पहुंचीं। सेक्टर-37, कादीपुर और बसई के औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली कटौती से कई इकाइयों का काम प्रभावित हुआ। सेक्टर-5, 7, 10ए, 52, पालम विहार और दौलताबाद में भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। फरीदाबाद के एनआईटी-2 क्षेत्र में करीब 13 घंटे बिजली गुल रहने के बाद लोगों ने विरोध जताया। इंजीनियर एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी बलजीत बैनीवाल ने कहा कि इस फैसले से सरकारी बिजली वितरण व्यवस्था और कर्मचारियों के रोजगार पर असर पड़ सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि बिजली निगमों की स्थिति बीएसएनएल जैसी हो सकती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App