जलवायु संकट के लिए यूरोप जिम्मेदार, पीयूष गोयल की दोटूक; गड़बड़ आपने की, जिम्मेदार भारत को ठहरा रहे
एजेंसियां — बर्लिन
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और कार्बन उत्सर्जन के मुद्दे पर यूरोप के विकसित देशों को खूब खरी खोटी सुनाई। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में उन्होंने कहा कि आज दुनिया जिस पर्यावरणीय संकट का सामना कर रही है, उसके लिए भारत जैसे विकासशील देशों को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। उन्होंने जलवायु संकट के लिए यूरोप को बड़ा जिम्मेदार ठहराया। गोयल ने दोटूक कहा कि गड़बड़ तो आपने की और जिम्मेदार भारत को ठहरा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि वातावरण में बड़ी मात्रा में कार्बन उत्सर्जन किसने किया और ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने में किन देशों की भूमिका रही है।
श्री गोयल ने कहा कि भारत दुनिया की लगभग 17 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करता है, लेकिन वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में उसका योगदान तीन प्रतिशत से भी कम है। इसके उलट, यूरोप की आबादी दुनिया की कुल आबादी का लगभग तीन से चार प्रतिशत होने के बावजूद उसके ऐतिहासिक कार्बन उत्सर्जन में योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। विकसित देशों ने हर साल 100 अरब डॉलर की आर्थिक मदद देने का वादा किया था, पर विकसित देशों ने वादा पूरा नहीं किया। 11 साल बाद भी हमें इस रकम का एक पैसा तक नहीं मिला।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
