फिर गिरे सोने के दाम, चांदी की चमक भी दो लाख से नीचे
एजेंसियां— मुंबई
धनतेरस, दिवाली और शादी-ब्याह के सीजन में सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। सोने और चंदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। घरेलू बाजार में 23 अक्तूबर, 2026 को सोने और चांदी दोनों के भाव नीचे आ गए। 24 कैरेट सोना 0.61 फीसद गिरकर 1,42,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी की कीमत 1.93 फीसद टूटकर 1,96,510 रुपए प्रति किलो पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने पर दबाव बना हुआ है।
ऐसे में नजर अब अमरीकी फेडरल रिजर्व के अगले फैसले पर है, जिसका असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार देर रात सोना दो सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से महंगाई बढऩे की आशंका गहरा गई है। इससे निवेशकों की नजर अमरीकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़ी अगली घोषणा पर टिक गई है। घरेलू वायदा बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में गिरावट देखने को मिली।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
