अमरीका में भारतीय के नाम पर कानून, न्यूयॉर्क में घोड़ा-गाड़ी पर लगेगा प्रतिबंध, रोमांच महाजन के नाम पर ‘रोमांच लॉ’ पारित

By: Oct 24th, 2026 12:06 am

पठानकोट के 18 साल के युवक की मौत के बाद फैसला

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

अमरीका के न्यूयॉर्क सिटी में घोड़ा गाड़ी की सवारी पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी तेज हो गई है। शहर की सिटी काउंसिल ने एक नया कानून पारित किया है। इस कानून को ‘रोमांच लॉ’ नाम दिया गया है। इस कानून के तहत 150 साल पुरानी पारंपरिक घोड़ा गाडिय़ों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इस कानून का नाम एक भारतीय किशोर पर्यटक रोमांच महाजन के सम्मान में रखा गया है, जिसकी सेंट्रल पार्क में ऐसी ही एक गाड़ी से जुड़े हादसे में मौत हो गई थी। शहर की सिटी काउंसिल ने जून, 2028 से इन सवारियों पर रोक लगाने वाले बिल को मंजूरी दे दी है। काउंसिल में बिल के पक्ष में 40 वोट पड़े, जबकि सात सदस्यों ने इसका विरोध किया और दो सदस्य मतदान से अलग रहे।

यह फैसला पंजाब के पठानकोट के 18 साल के रोमांच महाजन की मौत के बाद घोड़ागाड़ी पर रोक की मांग बढऩे के बीच आया है। रोमांच महाजन की 17 जून को मौत हो गई थी। वह घोड़ागाड़ी से गिर गए थे, जब उनके परिवार की तस्वीर लेने के लिए ड्राइवर कुछ देर के लिए वहां से हट गया था। इसी दौरान घोड़ा बेकाबू होकर दौड़ पड़ा और रोमांच गाड़ी से नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। इस बिल को न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी का समर्थन हासिल है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App