एसआईआर के खिलाफ लेफ्ट पार्टियों और छात्र नेताओं का मार्च

By: Oct 23rd, 2026 9:11 pm

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कई लेफ्ट पार्टियों और छात्र नेताओं ने एसआईआर के खिलाफ मार्च निकाला और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की। मार्च बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास हुआ। यह प्रदर्शन पीपल अगेंस्ट एसआईआर और छात्र संगठन आईसा ने बुलाया था। संगठनों ने बंगला साहिब से चुनाव आयोग ऑफिस तक मार्च बुलाया।

पुलिस ने रास्ते में ही करीब 100 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। बड़ी संख्या में लोगों के बंगला साहिब गुरुद्वारे से जंतर-मंतर की ओर जाने की संभावना को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन की एडवाइजरी जारी की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App