HP Police Constable Bharti : हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल भर्ती को शारीरिक परीक्षण शुरू

By: Oct 23rd, 2026 10:16 pm

72,586 पुरुष और 28,476 महिला प्रतिभागियों ने किया आवेदन

स्टाफ रिपोर्टर— शिमला

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबलों की भर्ती के लिए शारीरिक मानक परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया प्रदेशभर में शुरू हो गई है। यह भर्ती हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा 10 जुलाई, 2026 को जारी विज्ञापन के तहत हिमाचल पुलिस विभाग (कांस्टेबल भर्ती) नियम, 2024 के अनुसार करवाई जा रही है। कांस्टेबल भर्ती के लिए कुल 1,01,062 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 72,586 पुरुष और 28,476 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। पीएसई और पीईटी का आयोजन प्रदेश के सभी जिलों में 22 अक्तूबर से पांच दिसंबर तक चरणबद्ध और दिनवार तरीके से किया जाएगा। शारीरिक परीक्षण की शुरुआत 22 अक्तूबर को किन्नौर तथा लाहौल-स्पीति जिलों से हुई।

किन्नौर के छोल्टू मैदान, टापरी में निर्धारित परीक्षण के लिए 356 महिला और 620 पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। वहीं, लाहुल-स्पीति में 123 महिला और 198 पुरुष अभ्यर्थियों को परीक्षण के लिए बुलाया गया है। हिमाचल के डीजीपी अशोक तिवारी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित नियमों के अनुसार करवाई जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App