पीवी सिंधु फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में, चीनी ताइपे की विश्व नंबर 17 खिलाड़ी चिउ पिन-चियन को हराया

By: Oct 23rd, 2026 9:43 pm

पेरिस। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने शुक्रवार को महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाकर फ्रेंच ओपन 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की उम्मीदों को ङ्क्षजदा रखा है। महिला बैडमिंटन रैंकिंग में 11वें नंबर पर मौजूद पीवी सिंधु ने एरिना ग्रैंड पेरिस में चीनी ताइपे की विश्व नंबर 17 खिलाड़ी चिउ पिन-चियन को 21-13, 21-14 से हराया।

चिउ पिन-चियन के खिलाफ ङ्क्षसधु की यह दूसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने पिछले महीने एशियाई खेल 2026 में भी उन्हें हराया था। इस भारतीय बैडङ्क्षमटन खिलाड़ी ने इस साल बीडब्ल्यूएफ वल्र्ड टूअर पर चार बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App