कल हिसार में होंगे श्रीकुमार स्वामी, प्रभुकृपा दुख निवारण समागम की तैयारियां पूरी, देश-विदेश से पहुंच रहे भक्त
कार्यालय संवाददाता-हिसार
अनंतश्री विभूषित जगद्गुरु महाब्रह्मर्षि श्रीकुमार स्वामी जी के पावन सान्निध्य में 25 अक्तूबर 2026 को सायं चार बजे, अग्रोहा धाम, हिसार में प्रभु कृपा दुख निवारण समागम का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रभुकृपा दुख निवारण समागम को लेकर श्रद्धालुओं में अत्यधिक उत्साह है। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति को देखते हुए समागम की तैयारियां जोर-शोर से हो रही हैं। इस समागम में आसपास के राज्यों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु भाई-बहनों के आने की संभावना है। पूरे आयोजन स्थल को सजाया जा रहा है। इसमें मंच तथा श्रद्धालुओं के बैठने के लिए यथोचित व्यवस्था की गई है। इसके लिए बड़े-बड़े होर्डिंग्स द्वार तथा झंडियां लगाई गई हैं। समागम तक पहुंचने वाले मार्ग पर जगह-जगह दिशा-निर्देश पट्टिकाएं लगाई गई हैं।
भगवान श्रीलक्ष्मी नारायण धाम के समागम आयोजकों ने इस अवसर पर श्रद्धालु भाई-बहनों की भारी संख्या में आगमन को देखते हुए विशेष प्रबंध किए हैं। समागम में राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक व आध्यात्मिक हस्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के आगमन की विशेष संभावना भी है। जगद्गुरु महाब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी जी सारे विश्व में सनातन संस्कृति और धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं और भारत की प्राचीन चिकित्सा प्रणाली के स्रोत आयुर्वेद के माध्यम से असाध्य रोगों का निवारण भी कर रहे हैं।
असाध्य रोगों से छुटकारा
समागम आयोजक सेवा समिति के सदस्यों ने आगे बताया कि जब पूरे विश्व में असाध्य रोगों और भयंकर बैक्टीरिया, जीवाणु, कीटाणुओं का हमला हो रहा है, ऐसे में परम पूज्य जगद्गुरु महाब्रह्मर्षि श्रीकुमार स्वामी जी दैवव्यपाश्रय के माध्यम से उनका निवारण कर रहे हैं इससे प्रभावित होकर ब्रिटिश संसद के उच्च सदन हाउस ऑफ लॉड्र्स में ‘विश्व के सर्वश्रेष्ठ धर्मगुरु व सर्वश्रेष्ठ चिकित्सक’ का अवार्ड प्रदान किया गया है और बीज मंत्रों को मान्यता प्रदान की है। इससे श्रद्धालु भाई-बहनों की खुशी का पारावार नहीं रहा है और वे इनका अभिनंदन व दर्शन करने को आतुर हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
