गांधी चौक पर गरजे पेंशनर, सरकार के खिलाफ धरना
कार्यालय संवाददाता-हमीरपुर
हिमाचल पेंशनर्ज संयुक्त संघर्ष समिति जिला हमीरपुर ने लगभग दो लाख पेंशनर की अनदेखी और 17 सूत्रीय मांगों के प्रति सरकार के नकारात्मक रवैया के विरुद्ध सोमवार से गांधी चौक पर रोष स्वरूप तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही 19 नवंबर को हजारों पेंशनर के साथ धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर के नेतृत्व में विशाल रैली करके विधानसभा का घेराव किया जाएगा। जहां पूरे हिमाचल प्रदेश के हजारों की सं या में पेंशनर भाग लेंगे। हमीरपुर जिला के धरना प्रदर्शन का आयोजन संयुक्त संघर्ष समिति जिला हमीरपुर के अध्यक्ष मनोहर ठाकुर की अध्यक्षता में किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन में पृथ्वी राज शर्मा कृषि विभाग, पुरषोत्तम ठाकुर शिक्षा विभाग, डा. तिलक राज शर्मा शिक्षा विभाग, यशवीर सिंह जमवाल शिक्षा विभाग, मनोहर ठाकुर शिक्षा विभाग, रमेश रनौत शिक्षा विभाग, देश राज शर्मा शिक्षा विभाग, राजेंद्र कुमार शिक्षा विभाग, कुलदीप सिंह वर्मा शिक्षा विभाग, राजिंदर वनियाल शिक्षा विभाग, रोशन लाल कौंडल शिक्षा विभाग, प्रेम पाल सिंह शिक्षा विभाग, अशोक शर्मा शिक्षा बोर्ड, विजय ठाकुर स्वास्थ्य विभाग, मंजीत सिंह ठाकुर जल शक्ति विभाग, अजमेर ठाकुर, शिव कुमार, नंद लाल, ओम प्रकाश एचआरटीसी से, राज कुमार हमीरपूरी कॉरपोरेट सेक्टर, होशियार सिंह पुलिस विभाग, दलीप सिंह ढटवालीय बिजली बोर्ड, संतोष स्वास्थ्य विभाग, अश्वनी सेठी नगर निगम, वकील सिंह नगर निगम सहित करीब 70 पेंशनरों ने भाग लिया और सभी ने एक स्वर से सरकार की पेंशनर के प्रति नकारात्मक सोच, झूठ की राजनीति और वायदा खिलाफी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदेश के मु यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को चेताया की अगर मार्च से पहले-पहले पेंशनर की 17 मांगों के बारे सुरेश ठाकुर के नेतृत्व वाले 18 संगठनों के विशाल समूह को अनदेखा किया, तो आने वाले चुनाव में वर्तमान सरकार का क्या हश्र होगा इसका खामियाजा पूरे प्रदेश की कांग्रेस पार्टी को भुक्तना पड़ेगा, क्योंकि इतिहास गवाह रहा है जिस भी सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर को परेशान किया है उनको मुंह की खानी पड़ी है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
