छठी बार इंटक प्रदेश अध्यक्ष बने हरदीप बावा

By: Nov 16th, 2026 12:01 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- नालागढ़
नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा के लगातार छठी बार इंटक का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रविवार को नालागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओंए समर्थकों और मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जुटे समर्थकों ने बावा को सम्मानित किया और दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इस अवसर पर विधायक हरदीप सिंह बावा ने कहा कि लगातार छठी बार इंटक के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि मजदूर वर्ग ने उन पर जो विश्वास जताया हैए उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता रही है और भविष्य में भी रहेगी। विधायक हरदीप सिंह बावा ने कहा कि मजदूर वर्ग देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।

औद्योगिक विकास से लेकर विभिन्न क्षेत्रों की प्रगति में श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इसके बावजूद कई बार मजदूरों को वेतन रोजगार सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इंटक मजदूरों की आवाज बुलंद करने और उन्हें उनके अधिकार दिलाने के लिए निरंतर संघर्षरत है। संगठन का प्रयास रहेगा कि औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों को उनके अधिकारों और सुविधाओं का पूरा लाभ मिले तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो। बावा ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं को लेकर वह हमेशा गंभीर रहे हैं। जब भी किसी श्रमिक अथवा मजदूर संगठन की ओर से कोई समस्या उनके ध्यान में लाई जाती हैए तो संबंधित विभागों और अधिकारियों से बातचीत कर उसका समाधान करवाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हितों की सूरत में नहीं होने दी जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App