भाजपा पदाधिकारियों पर दर्ज एफआईआर निरस्त
पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने फैसले का किया स्वागत, कदम को दिया न्याय की जीत करार
स्टाफ रिपोर्टर-घुमारवीं
पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने शुक्रवार को घुमारवीं में प्रेसवार्ता कर भाजपा पदाधिकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को उच्च न्यायालय द्वारा निरस्त किए जाने का स्वागत किया। उन्होंने इसे न्याय की जीत करार देते हुए कहा कि न्यायालय के फैसले से सच्चाई सामने आई है और राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से की गई कार्रवाई पर विराम लगा है। गर्ग ने कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर और मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल रतवान के खिलाफ तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के मीडिया सलाहकार राजीव शर्मा की शिकायत पर पुलिस थाना घुमारवीं में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके विरोध में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने करीब 22 दिनों तक घुमारवीं थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन और क्रमिक अनशन किया। बार.बार मांग उठाने के बावजूद एफआईआर वापस नहीं ली गई तो भाजपा को न्याय के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
अब उच्च न्यायालय ने एफआईआर निरस्त कर दी है। उन्होंने कहा कि यह फैसला भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी राहत है। मुकदमों और दबाव के जरिए विपक्ष की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। गर्ग ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस को राजनीतिक दबाव में काम करने के बजाय कानून के अनुसार निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए। कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है और इसमें राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। गर्ग ने तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को अडिय़ल रवैया छोडक़र जनता के हितों पर ध्यान देने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सरकार से सवाल पूछना और जनता के मुद्दों को उठाना है। वहीं अपने विचार रखे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
