भारत को न पढ़ाएं लोकतंत्र का पाठ, इतालवी नेता के वोट चोरी बयान पर मेलोनी की करीबी ने साधा निशाना

By: Nov 17th, 2026 12:06 am

एजेंसियां— रोम

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की पार्टी भी हैदराबाद में आयोजित भारत समिट में लगे वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे को लेकर छिड़े राजनीतिक विवाद में शामिल हो गई है। मेलोनी की पार्टी फोर्जा इटालिया की नेता डेबोरा बर्गामिनी ने भारत के लोकतंत्र और चुनावी सिस्टम पर अपनी बात रखी है। बर्गामिनी का मानना है कि भारत जैसे बड़े लोकतांत्रिक देश को यूरोप की ओर से लोकतंत्र का पाठ पढ़ाना सही नहीं है।

उनके इस बयान के बाद कांग्रेस के कार्यक्रम में फिलिबेक की टिप्पणी को लेकर राजनीतिक बहस और तेज हो गई है। डेबोरा बर्गामिनी का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब पीईएस के महासचिव जियाकोमो फिलिबेक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस अभियान का समर्थन किया था, जिसमें वोटर लिस्ट में गड़बड़ का मुद्दा उठाया जा रहा है।

फिलिबेक पर वीजा नियमों के उल्लंघन का आरोप

नई दिल्ली। हैदराबाद में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक की नारेबाजी पर सरकार से जुड़े सूत्रों ने इसे भारत के वीजा नियमों का उल्लंघन बताया है। उनके मुताबिक, फिलिबेक भारत में कॉन्फ्रेंस वीजा पर आए थे, लेकिन उन्होंने यहां के घरेलू राजनीतिक मामलों पर टिप्पणी की। सूत्रों ने कहा कि भारत आने वाले विदेशी नागरिकों को किसी भी तरह के वीजा पर देश की आंतरिक राजनीति में दखल देने की इजाजत नहीं है। ऐसा करना वीजा नियमों का उल्लंघन है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App