इमरान खान ने बड़े जजों को चिट्ठी लिखकर मांगी मदद, भावुक कर देने वाले पत्र में क्या लिखा, जानिए

By: Nov 17th, 2026 12:08 am

एजेंसियां— इस्लामाबाद

रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश के शीर्ष न्यायाधीशों को एक भावुक और बेहद गंभीर खुला खत लिखा है। 16 नवंबर की तारीख वाले इस पत्र में उन्होंने अपनी बिगड़ती सेहत, लंबे समय तक एकांतवास में रखे जाने और अदालती आदेशों के बावजूद इलाज न मिलने की शिकायत की है। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट, फेडरल कॉन्स्टिट्यूशनल कोर्ट और इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को संबोधित इस पत्र में खान ने तुरंत मेडिकल हेल्प और मानवीय हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।

उन्होंने लिखा कि 71 साल की उम्र में यह लगातार जारी प्रताडऩा मुझे एक ऐसी जगह ले जा रही है, जहां से शायद मैं जिंदा वापस न लौट सकूं। उन्होंने जजों से अपील की है कि बहुत देर होने से पहले वे इस मामले में दखल दें।अपनी सेहत का हवाला देते हुए इमरान खान ने दावा किया कि 10 नवंबर को उनका ब्लड प्रेशर खतरनाक स्तर पर पहुंचते हुए 192 और 193 तक चला गया था। खान के मुताबिक, डॉक्टरों ने उन्हें चेतावनी दी है कि उन्हें ब्रेन हैमरेज और कार्डियक अरेस्ट का गंभीर खतरा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App