भारतीय महिलाओं की शानदार जीत
दक्षिण एशिया हैंडबाल प्रतियोगिता में 20-6 से हराया नेपाल
बिलासपुर— लखनऊ में 5वीं दक्षिण एशिया महिला हैंडबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। प्रदेश हैंडबाल संघ के मीडिया इंचार्ज कर्ण चंदेल ने बताया कि भारतीय महिला हैंडबाल टीम में तीन हिमाचली खिलाड़ी भी जौहर दिखा रही हैं। भारतीय महिला टीम का पहला मैच नेपाल से हुआ, जिसमें भारतीय महिला टीम ने नेपाल को 20-6 से हराया। मैच में टीम सदस्यों साथ हिमाचली हैंडबाल खिलाड़ी निधि शर्मा, शैलजा शर्मा व गोलकीपर दीक्षा ठाकुर ने भी शानदार प्रदर्शन किया। निधि शर्मा ने तीन व शैलजा ने दो गोल किए। दीक्षा ठाकुर ने बेहतरीन गोलकीपिंग का प्रदर्शन करते हुए बहुत से गोल रोक कर भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। प्रदेश हैंडबाल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, डा. लाल चंद शर्मा, दिलीप ठाकुर, डीडी तनवर, वीरेंद्र शर्मा, लखबीर लखी, सहायक उपाध्यक्ष राजीव कुमार, कपिल जैन, सयुंक्त सचिव डा. राजकुमार, हीरा सिंह, विनोद गुलेरिया, संदीप मित्तल, कोषाध्यक्ष मुनीष राणा, मीडिया प्रभारी कर्ण चंदेल, मीडिया कन्वीनर आईटीसेल मितांशु, सलाहकार अतुल सोनी, राजेश ठाकुर, मुनीष शर्मा, कानूनी सलाहकार रणदीप सिंह, मनोज चौहान, कार्यकारी सदस्य संजय कौशल, अरुण सैणी, हर्ष त्रिपाठी, दीपक ठाकुर, विवेक पठानिया, तकनीकी समिति के अध्यक्ष जगदीश कौंडल, कन्वीनर एमएम गर्ग, रैफरी बोर्ड के अध्यक्ष केआर गर्ग, कन्वीनर अनिल शर्मा, हैंडबाल प्रशिक्षक सरित शर्मा, अशोक गौतम, मनोज ठाकुर, स्नेहलता, प्रियंका, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सुदर्शन बुल्ला, ललित शर्मा, हिमांशु तिवारी, प्रवेश मौंटी, सतिंद्र लाली, विवेक कालिया, प्रीतम देव, प्रवेश राणा, रफीक अहमद, वीरेंद्र शर्मा, सोहन लाल, दीपक सैणी, अजय चौधरी ने भारतीय महिला हैंडबाल टीम को बधाई व अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दीं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App