चिंतपूर्णी में कांग्रेस को चार बूथों में मिली बढ़त
अंब। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में मोदी की आंधी के बावजूद कांग्रेस पार्टी को चार बूथों पर बढ़त मिली है। एक ओर जहां अधिकतर बूथों पर भाजपा पार्टी ने बढ़त बनाई है। वहीं, कांग्रेस को चार बूथों पर बढ़त मिलने पर भाजपा को सोचने पर विवश कर दिया है। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में मोदी की आंधी के चलते भाजपा को करीब 19 हजार मतों की लीड मिलने से विधायक बलवीर सिंह व सभी कार्यकर्ता गदगद हो गए हैं। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में कुल 102 बूथों में से भाजपा को 98 बूथों पर जबरदस्त बढ़त मिली है। जबकी चार बूथ पर मोदी की आंधी का लोगों पर कोई प्रभाव न पड़ने से भाजपा को सोच में पड़ना स्वाभाविक ही है। कांग्रेस को चौकी खास बूथ पर आठ, किन्नू बूथ पर 74, लडोली बूथ पर 131, थड़ा बूथ पर 27 मतों की लीड मिली है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App