डीएवी घुमारवीं के मैदान में दिखा 400 शूरवीरों का दम
बास्केटबाल में घुमारवीं की बेटियां और जोगिंद्रनगर के बेटे चमके
स्टाफ रिपोर्टर – घुमारवीं
डीएवी पब्लिक स्कूल घुमारवीं में शनिवार को डीएवी स्कूलों के कलस्टर-2 की एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल परवाणू की प्रधानाचार्या डा. हरनीत सिंह ने किया। प्रतियोगिता में बास्केटबॉल, खो-खो, कबड्डी और योग की स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इस प्रतियोगिता में क्लस्टर-2 के विभिन्न डीएवी स्कूलों के करीब 400 छात्र खिलाडिय़ों ने भाग लिया। डीएवी बिलासपुर, घुमारवीं, ग्रयोह, लझियानी, जोगिंद्रनगर और बरमाणा के खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
डीएवी जोगिंद्रनगर के प्रधानाचार्य संजय ठाकुर प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे, कलस्टर-2 डीएवी स्पोर्ट्स के प्रभारी, क्षेत्रीय सहनिदेशक एवं डीएवी पब्लिक स्कूल ग्रयोह के प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रारंभिक मुकाबलों में अंडर-14 छात्रा वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में डीएवी घुमारवीं की टीम विजेता रही, जबकि छात्र वर्ग में डीएवी जोगिंद्रनगर ने जीत दर्ज की। अंडर-14 छात्रा वर्ग की खो-खो स्पर्धा में भी डीएवी घुमारवीं की टीम ने बाजी मारी। अंडर-19 छात्र वर्ग में डीएवी ग्रयोह की टीम विजयी रही।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
