फेस्टिवल सीजन को लेकर फूड सेफ्टी विभाग अलर्ट

By: Aug 28th, 2026 12:50 am

बिलासपुर, जुखाला में भरे दूध, दही, पनीर के सैंपल, जांच के लिए लैब भेजे
कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
आगामी तीन माह तक चलने वाले फेस्टिवल सीजन को लेकर फूड सेफ्टी विभाग भी अलर्ट मोड पर है। फूड सेफ्टी विभाग की ओर से जगह-जगह डेली नीड्स की खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता को लेकर निरीक्षण शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी के तहत फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने बिलासपुर शहर और जुखाला में दूध, दही, पनीर के सैंपल भरे हैं। इन सैंपल्स को जांच के लिए संबधित लैब भेजा गया है। यदि कोई सैंपल फेल पाया जाता है तो नियमानुसार आागमी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फूड सेफ्टी विभाग की टीम की ओर से समय-समय विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया जाता है। बताया जा रहा है गुरूवार को फूड सेफ्टी विभाग की टीम जुखाला में पहुंची।

फूड सेफ्टी ऑफिसर खगेंद्र ठाकुर पर आधारित टीम ने जुखाला क्षेत्र में दो सैंपल पनीर, दो सैंपल दूध, तीन सैंपल दही के भरे। इस दौरान फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने अन्य दुकानों का भी निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि इससे कुछ दिन पहले ही विभागीय टीम ने बिलासपुर शहर में पनीर के तीन सैंपल भरे हैं। इन सभी सैंपल्स को जांच के लिए लैब भेजा गया है। लैब्स की रिपोर्ट के आधार पर विभाग द्वारा आगामी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उधर, इस बारे में फूड सेफ्टी ऑफिसर खगेंद्र ठाकुर ने बताया कि विभागीय टीम द्वारा जुखाला व बिलासपुर शहर में दूध, दही, पनीर के सैंपल भरे हैं। उन्होंने कहा है कि समय-समय पर विभागीय टीम विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App