हमीरपुर मेडिकल कालेज में फ्लयूड सीरिंज, ग्लब्ज और कॉटन गायब

By: Sep 20th, 2026 12:49 am

स्टाफ रिपोर्टर – हमीरपुर
डा. राधाकृष्णन मेडिकल कालेज एवं अस्पताल हमीरपुर में इन दिनों कुछ दवाईयों सहित उपचार के लिए उपयोग होने वाला सामान समाप्त हो गया है। इस कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीते कुछ दिनों से हालात बद से बदतर बने हुए हैं तथा लोग परेशानी झेल रहे हैं। दवाईयों की ारीद के लिए मरीजों व उनके तीमारदारों को बाहरी मेडिकल स्टोर पर जाना पड़ रहा है। इस कारण जहां आर्थिक हानि हो रही हे तो वहीं समय का भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। मेडिकल कालेज में कई तरह की वस्तुएं समाप्त हो चुकी हैं जोकि इलाज के लिए बहुत जरूरी हैं। जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान में सुविधाओं की कमी कई तरह के सवाल खड़े कर रही है। मरीज बेहतर इलाज के विश्वास के साथ यहां पहुंचते हैं लेकिन जब सामग्री के समाप्त होने की बात पता चलती है तो मायूस होकर बाहरी मेडिकल स्टोर का रूख करते हैं। वर्तमान में मेडिकल कालेज हमीरपुर की फार्मेसी में ब्लड प्रेशर की दो प्रकार की दवाइयों समाप्त हो गई हैं। वहीं कैल्शियम की दवाई का स्टॉक भी खत्म हो गया है।

सबसे महत्त्वपूर्ण फ्लयूड का स्टाक भी समाप्त है और सीरिंज, ग्लब्ज व कॉटन के लिए भी मरीजों को भटकना पड़ रहा है। छोटी-छोटी चीजों का आभाव मेडिकल कालेज की छवि को धूमिल कर रहा है। मरीजों का कहना है कि यदि सीरिंज तक मेडिकल कालेज में उपलब्ध नहीं है तो यह चिंताजनक बात है। जिला के सबसे बड़े संस्थान में इस तरह के हालात पैदा होने कई तरह के सवालिया निशान खड़े कर रहा हैं। बता दें कि मेडिकल कालेज हमीरपुर में रोजाना 1500 से अधिक लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। विभिन्न विभागों में जांच करवाने के उपरांत मरीज दवाई की खरीद के लिए फार्मेसी पर पहुंचता है। जो दवाईयां यहां पर उपलब्ध हैं वे मरीजों को दे दी जाती हैं तथा जो नहीं मिल पाती उन्हें बाहरी मेडिकल स्टोर से खरीदना पड़ता है। काफी अधिक इस्तेमाल होने वाली कैल्शियम की दवाई का स्टॉक समाप्त होने की वजह से हड्डी रोगियों तथा गर्भवती महिलाओं को बहुत दिक्कत झेलनी पड़ रही है। चिकित्सक इन्हें कैल्शियम की दवाई लिख रहे हैं लेकिन फार्मेसी में इसका स्टॉक समाप्त होने की वजह से दवाई बाहरी मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ रही है।

मुफ्त इलाज के दावों पर सवाल
मेडिकल कालेज की फार्मेसी में निशुल्क मिलने वाली दवाईयों को बाहरी मेडिकल स्टोर से रुपए देकर खरीदना पड़ रहा है। वहीं मेडिकल कालेज में लयूड, गलब्ज, सीरिंज, कॉटन समाप्त होने के कारण मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

मरीजों का गुस्सा
मरीजों राकेश कुमार, उर्मिला देवी, पवन कुमार, आदित्य, कुलदीप सिंह, संजय कुमार, रमेश चंद, विजय ढटवालियपा आदि ने बताया कि मेडिकल कालेज में सामग्री समाप्त होने के कारण मरीज परेशान हो रहे हैं। उन्होंने मेडिकल कालेज प्रबंधन से मांग की है कि समाप्त हुई चीजों को जल्द उपलब्ध करवाया जाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App