गगल पहुंचे जयराम ठाकुर, दिवंगत हिंदवीर कोहली के परिवार को बंधाया ढांढस
धर्मशाला। आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गगल स्थित स्वर्गीय हिंदवीर कोहली (पूर्व जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष) के निवास स्थान पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से भेंट की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिंदवीर कोहली संगठन के प्रति समर्पित, कर्मठ और सच्चे कार्यकर्ता थे। पार्टी के लिए उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दें।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, पायल वैद्य, विधायक दीपराज, विधायक डी.एस. ठाकुर, पूर्व विधायक विशाल नैहरिया, प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, जिला कांगड़ा भाजपा महामंत्री देवेंद्र कोहली सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
