मां का दूध पीने वाले शिशुओं की दर 67.4 से घटकर 21.2 फीसदी पहुंचना बना चिंता का सबब

By: Nov 16th, 2026 5:21 pm

सहारनपुर। सहारनपुर जिले में मां का दूध पीने वाले शिशुओं की दर लगातार घट रही है जो उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद चिंतादायक है। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डा. शेर सिंह कक्कड़ ने आज कहा कि शिशुओं के शुरूआती छह माह तक मां का दूध पीने से बेहतर विकास होता है। डा. कक्कड़ ने बताया कि सहारनपुर में हाल ही में हुये सर्वेक्षण में स्तनपान की दर केवल 21.2 फीसद रह गई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 के आंकड़े बहुत चिंताजनक हैं। स्तनपान करने वाले छह माह के शिशु की दर में आई इतनी भारी गिरावट परेशानी का कारण है।

पिछले सर्वेक्षण-5 में स्तनपान की दर 67.4 फीसद दर्ज की गई थी। यह शिशुओं के स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद गंभीर स्थिति है। शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मां का दूध कम से कम छह माह तक देना उनके स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इससे शिशुओं को जरूरी पोषक मिलता है और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App