श्रद्धालुओं के लिए बनाए टायलट पर लटका ताला…कर्मचारी गायब
मुबारिकपुर के हाल; सुविधा होने पर भी भटक रहे यात्री, चार महीने से बंद पड़ा तीन मंजिला शौचालय खोलने की मांग
स्टाफ रिपोर्टर-अंब
मुबारिकपुर-भरवाईं सडक़ पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर ट्रस्ट चिंतपूर्णी की ओर से लाखों रुपए खर्च कर बनाया गया तीन मंजिला सार्वजनिक शौचालय एवं स्नानगृह भवन पिछले करीब चार महीने से बंद पड़ा है। भवन के मुख्य द्वार पर ताले लटके होने के कारण यह सुविधा श्रद्धालुओं के किसी काम नहीं आ रही है। वहीं, देखरेख और संचालन के लिए रखे गए कर्मचारी भी न जाने क्यों गायब हो गए है। स्थानीय निवासी सुखदेव, सुरेश शर्मा, अनिल और कर्मजीत ने बताया कि चिंतपूर्णी, ज्वालाजी और कांगड़ा माता के दर्शन के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं बिशेषकर महिलाओं के लिए उक्त शौचालय काफी लाभप्रद साबित हो रहा था।
लेकिन इसके बंद हो जाने से उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने बताया कि श्रद्धालुओं की समस्या को देखते हुए वर्ष 2016 में मंदिर ट्रस्ट चिंतपूर्णी के माध्यम से मुबारिकपुर चौक में लाखों रुपए की लागत से तीन मंजिला शौचालय भवन का निर्माण करवाया गया था। इसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, स्नानगृह और ठहराव की सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी। पिछले कई वर्षों से इसका संचालन सामान्य रूप से हो रहा, था लेकिन पिछले काफी समय से यह भवन बंद पड़ा है। वर्तमान में देखरेख के लिए कोई कर्मचारी तैनात नहीं होने के कारण भवन के आसपास गंदगी फैल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शौचालय का उपयोग न होने के कारण इसके आसपास फैली गंदगी आसपास के घरों और दुकानों तक पहुंच रही है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। उधर शौचालय प्रवेश द्वार पर ताले लटके मिलने से श्रद्धालुऑ को निराश होकर इधर उधर भटकने पर विवश होने पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने मंदिर ट्रस्ट एवं प्रशासन से मांग की है कि बंद पड़े शौचालय भवन को श्रद्धालुओं के उपयोग के लिए खोला जाए, ताकि ताकि उन्हें परेशानी से राहत मिल सके। मुबारिकपुर-भरवाईं सडक़ पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर ट्रस्ट चिंतपूर्णी की ओर से लाखों रुपए खर्च कर बनाया गया तीन मंजिला सार्वजनिक शौचालय एवं स्नानगृह भवन पिछले करीब चार महीने से बंद पड़ा है। इस कारण बहुत ज्यादा समस्या आ रही है। वहीं परेशान ी आ रही है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
