इंग्लैंड ने जीती वनडे सीरीज, घर में घुसकर हराया ऑस्ट्रेलिया, आखिरी मैच में 97 रन से दी मात
एजेंसियां— कैनबरा
इंग्लैंड की टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज बुधवार 18 नवंबर को समाप्त हुई। इस सीरीज के आखिरी मैच को इंग्लैंड ने शानदार अंदाज में जीता और वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया। एक तरह इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को घर में घुसकर मारा है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर हराना बेहद मुश्किल काम है। पिछले साल भारत जैसी टीम भी वहां हारकर आई थी। उस टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल थे। इंग्लैंड ने इस मैच में 97 रन से जीत दर्ज की और 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। सीरीज डिसाइडर मैच में शतक जडऩे वाले बेन डकेट प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
इंग्लैंड के कप्तान हैरी बू्रक ने होबार्ट में खेले गए मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। कप्तान का यह फैसला सही साबित हुआ था, क्योंकि ओपनर्स ने 8.3 ओवर में 74 रन जोड़ दिए थे। अगली गेंद पर पहला विकेट गिरा था। इसके बाद छोटी-छोटी साझेदारियां होती चली गईं और इंग्लैंड की टीम 328 रन तक पहुंच गई। हालांकि, 49वें ओवर में सभी विकेट गिर गए थे, लेकिन स्कोर काफी अच्छा था, क्योंकि पिच पर गेंदबाजों के लिए मदद थी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
