चंडीगढ़

शिरोमणि अकाली दल बीसी विंग के जिला अध्यक्ष चौधरी श्याम लाल माजरियान ने जाने-माने समाजसेवी और बेनीपाल ग्रुप के संरक्षक दलविंदर सिंह बेनीपाल के समर्थन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि दो महीने पहले दलविंदर सिंह बेनीपाल ने ऐलान किया था कि अगर सरकार दो महीने के अंदर गांव जयती माजरी और गांव तारापुर माजरी के पुल बनाना शुरू नहीं करती है, तो वह इलाके के लोगों और एनआईआर भाइयों की मदद से इन पुलों को बनवाएंगे। शायद सरकार के हाथ अब इसलिए रुके हुए दिख रहे हैं क्योंकि दो महीने में कोई भी सरकारी नुमाइंदा इन पुलों के पास नहीं पहुंचा है, जबकि बारिश के दिनों में इन गांवों के लोगों को आने-जाने में मुश्किल होती है। इसलिए अब शिवालिक के पांच गांवों जयती माजरी, गुड़ा, कसौली बगड़ी और करौंदई अला के सरपंचों और निवासियों ने बेनीपाल ग्रुप का साथ देने का ऐलान किया है।

बारिश के दौरान शहर की सडक़ों पर दो से तीन फीट पानी जमा हो गया था। लोगों की गाडय़िां खराब हो गई थी। इसी मुद्दे पर वीरवार को आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं नगर निगम कार्यालय के बाहर राफ्टिंग बोट लेकर पहुंचे। कहा कि अब राफ्टिंग के लिए ऋषिकेश जाने की जरूरत नहीं।इसके बाद बैठक में आप ने जलभराव और टेबल एजेंडे चर्चा के लिए पेश न होने पर हंगामा किया। निगम अफसर, कर्मचारी और मशीनरी को जिम्मेदार ठहराते हुए जवाब मांगा। वहीं, भाजपा के मेयर सौरभ जोशी ने मुद्दा गर्माने पर अफसरों को फटकार लगाई। मेयर ने कहा कि नगर निगम के अफसर बड़ी-बड़ी मशीनें होने का दावा करते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि करोड़ों की मशीनें हैं तो क्या धूप-बत्ती करने के लिए रखी हैं। उन्होंने अफसरों को जिम्मेदारी से काम

चंडीगढ़ में बुधवार सुबह एक बार फिर मौसम ने करवट ली। सुबह करीब 7:30 बजे से शहर में बारिश दोबारा शुरू हो गई, जिसके बाद सडक़ों पर आवाजाही प्रभावित होने लगी है। मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या सामने आई थी। वहीं पंचकूला में सुबह हल्की बारिश से काम पर जाने वालों को खासी परेशानी हुई। मंगलवार को चंडीगढ़ में महज दो घंटे में 72.4 मिमी बारिश दर्ज की गई थी जो इस मानसून सीजन की सबसे भारी दो घंटे की बारिश रही। बुधवार सुबह बारिश ऐसे समय शुरू हुई है, जब बड़ी संख्या में स्कूल जाने वाले बच्चे, अभिभावक और ऑफिस जाने वाले लोग घरों से निकल रहे हैं। बारिश अगर इसी तरह जारी रहती है तो अगले एक-दो घंटे में शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव बढऩे और जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है। वहीं, सेक्टर 22 की मार्केट में पानी घुस गया।

चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में मंगलवार शाम को भारी बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि सडक़ों पर जलभराव के चलते लोगों को खासी परेशानी हुई। कई जगहों पर सडक़ ...

पंजाब विश्वविद्यालय में छात्र को गन पॉइंट पर धमकी देने के विरोध में सोमवार को छात्रों ने गेट नंबर-2 बंद किया। पीयू कैंपस में एक छात्र को बंदूक की नोक पर धमकी दिए जाने की घटना के विरोध में छात्रों ने आज गेट नंबर-2 बंद कर दिया। इससे पहले छात्रों ने वीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और फिर गेट नंबर-2 पहुंच गए। गेट पर सुरक्षा कर्मियों और छात्रों के बीच काफी बहसबाजी और धक्का-मुक्की हुई। छात्रों की मुख्य मांग है कि पीयू कैंपस में सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, क्योंकि यहां हथियारों के साथ बाहरी लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है।

कौमी इंसाफ मोर्चा के चंडीगढ़ कूच के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, जिसमें ड्रोन से मोहाली के रिहायशी इलाकों में भी गोले दागे गए। कौमी इंसाफ मोर्चा ...

चंडीगढ़ मानसून की तेज बारिश ने जहां जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं इसका असर अब आम आदमी की रसोई पर भी पडऩे लगा है। बारिश के कारण खेतों में टमाटर, गोभी समेत कई सब्जियों की फसल प्रभावित हुई है। कई...

पंजाब सरकार को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट से एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। राज्य सरकार द्वारा प्राइवेट स्कूलों की पांच प्रतिशत से अधिक बढ़ाई गई फीस को अभिभावकों (पेरेंट्स) को वापस करने का नोटिफिकेशन ...

पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज द्वारा बुलाए गए राज्यव्यापी बंद का गुरुवार को प्रदेश में व्यापक असर देखने को मिला। बंद के समर्थन में अधिकांश बाजार, निजी शिक्षण संस्थान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। हालांकि आवश्यक सेवाएं, सरकारी कार्यालय, बैंक और सार्वजनिक परिवहन सामान्य रूप से चलते रहे तथा पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था शांतिपूर्ण बनी रही। लुधियाना, बठिंडा, फगवाड़ा, होशियारपुर, फाजिल्का, कपूरथला, अमृतसर, पटियाला, पठानकोट, मोगा, रूपनगर, फरीदकोट और गुरदासपुर की विभिन्न संस्थाओं ने बंद को समर्थन दिया।