पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में कार्यरत आठ अधिकारियों को शुक्रवार को पदोन्नति दी गई। विभाग में काम कर रहे दो डिप्टी डायरेक्टरों को पदोन्नत करके ज्वाइंट डायरेक्टर और पांच सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारियों को डिप्टी डायरेक्टर तथा एक आर्ट एग्जीक्यूटिव को डिप्टी डायरेक्टर बनाया गया है। पदोन्नत किए गए आठ अधिकारियों को सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस की मंजूरी के बाद नई तैनाती के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा आठ मई को की गई विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठकों के बाद ही ये पदोन्नतियां की गई हैं। शुक्रवार को पदोन्नत किए गए ज्वा
चंडीगढ़ नगर निगम की आर्थिक हालत बहुत खराब हो गई है। हर महीने कर्मचारियों की सैलरी और बाकी खर्चों के लिए पैसे जुटाना मुश्किल हो रहा है। इसी वजह से अब नगर निगम ने मनीमाजरा की कीमती जमीन बेचने का फैसला लिया है। यह जमीन शिवालिक एन्क्लेव इलाके में है और यहां ...
आज यहां सेक्टर-17 प्लाज़ा देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गयाए जब ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आयोजन स्थल श्भारत माता की जयश्ए पाकिस्तान मुर्दाबाद, जय हिंद और इंकलाब जि़ंदाबाद जैसे गगनभेदी नारों से गूंज उठा। करीब 2500 लोगों ने तिरंगा यात्रा में भाग लेते हुए भारतीय सेना को सम्मान अर्पित किया। युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और पूर्व सैनिकों की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि चंडीगढ़ की जनता राष्ट्र की रक्षा में सेना के साथ एकजुट खड़ी है। कार्यक्रम में चंडीगढ़ के अध्यक्ष जितेंदर पाल मल्होत्रा, राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, पूर्व प्रधा
पंजाब सरकार ने हरियाणा को पानी छोडऩे संबंधी 6 मई के आदेशों को चुनौती देते हुए अदालत में एक समीक्षा याचिका दायर की है, जिसमें इस आदेश को गलत और माननीय अदालत के समक्ष पेश की गई भ्रामक जानकारी पर आधारित बताया गया है। सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब सरकार ने याचिका में बताया कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड बीबीएमबी भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के इशारे पर पंजाब के पानी को गैर कानूनी तौर पर हरियाणा की ओर भेजने की कोशिश कर रहा है। पंजाब सरकार ने प्रक्रिया संबंधी अनियमितताओं और तथ्यों की गलत प्रस्तुति पर गंभीर चिंताएं जाहिर कीं जो इस विवादास्पद हुक्म को जारी कर
भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की सराहना करते हुए सेना को धन्यवाद करने के लिए चंडीगढ़ कांग्रेस द्वारा विकास नगर, मौलीजागरां में एक जय हिंद यात्रा निकाली गई। यह यात्रा रामलीला ग्राउंड विकास नगर से शुरू होकर पूरे इलाके में घूम कर संपन्न हुई। इस यात्रा में विशेष तौर पर सांसद मनीष तिवारी एवं चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की ने शिरकत कर देश के जवानों के प्रति सम्मान प्रकट किया। यात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह ढिल्लो ने किया। सेंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग तिरंगा हाथ में लेकर इस यात्रा में शामिल हुए। इस आयोजन को सफल बनाने में ममता
भारत पाक के साथ जारी तनाव बीच जंग जैसी स्थिति से निपटने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से सिविल डिफेंस वालंटियर की भर्ती के लिए आज पूरा शहर उमड पड़ा। प्रशासन की ओर से इस वालंटियर की भरती को लेकर यहां सेक्टर-18 स्थित टैगोर थियेटर में फॉर्म भरने के साथ-साथ ट्रेनिंग प्रोग्राम रखा गया था। इस सूचना के प्रसारित होने के बाद सुबह से ही लोग यहां जुटने शुरू हो गए और देखते ही देखते हजारों लोगों की भीड़ उमड पड़ी। टैगोर थियेटर के खचाखच भरने के बाद बाकी लोगों को सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क भेजने के लिए कहा गया। इसके बाद आपात स्थिति से निपटने के लिए ट्रेनिंग सेशन किया गया। प्रोग्राम के दौरा
भारत और पाकिस्तान के दरमियान जारी जंग जैसे हालातों के बीच चंडीगढ़ में आतंकी भी बड़े हमले करने की साजिश रच रहे हैं। ऐसी ही एक साजिश को नाकाम करते हुए चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने आतंकी हैप्पी पासिया गिरोह के दो मुलजिमों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से दो पिस्तौल, आईईडी व अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अब तक की जांच में खुलासा हुआ
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को बड़ी राहत देते हुए पंजाब सरकार को भारत सरकार के गृह सचिव की अध्यक्षता में 2 मई को हुई बैठक के निर्णय का पालन करने का आदेश दिया है। इसमें हरियाणा के लिए 4500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोडऩे का फैसला हुआ था। कोर्ट ने अपने विस्तृत फैसले में कहा कि भाखड़ा नंगल बांध और लोहंड कंट्रोल रूम के संचालन में राज्य सरकारें हस्तक्षेप नहीं कर सकतीं। 23 अप्रैल को बीबीएमबी की तकनीकी समिति ने हरियाणा को 8500 क्यूसेक पानी छोडऩे का निर्णय लिया गया था। इस पानी में राजस्थान और दिल्ली के हिस्से का जल भी शामिल था। बाद में 24 अप्रैल को बीबीएमबी ने इ
भारत और पाकिस्तान में युद्ध जैसे हालात के दौरान सरहद पर बने तनाव के चलते चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा अलर्ट मोड पर आ गया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने ऑपरेशन सिंदूर की स्थिति को देखते हुए यूटी नेशनल हैल्थ मिशन की ओर से निर्देश जारी करते हुए सभी डाक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसको लेकर जीएमएसएच-16 के डायरेक्टर, एमएसए सुपरिंटेंडेंट एडमिन को लेटर जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर एएएम और अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर यूएएएम में तैनात सभी चिकित्सा