हिमाचल समाचार

शिमला लोकसभा चुनाव में उतरने वाले प्रत्याशियों को 25 हजार रुपए की जमानत राशि जमा करवानी होगी। चुनाव आयोग ने इस बार जमानत राशि में कोई भी बदलाव नहीं किया है। प्रदेश में विधानसभा के छह उपचुनाव होने हैं।

शिमला चैत्र नवरात्र के चलते मंदिरों में दिन-रात भक्तों का मेला लगा हुआ है। चैत्र नवरात्र के छठे दिन प्रदेश के पांच शक्तिपीठों में एक लाख दस हजार श्रद्धालुओं ने मईया के चरणों में शीश नवाया। इसके अलावा पांचवें नवरात्रे पर 44 लाख 65 हजार 601 रुपए नकद चढ़ावा चढ़ाया है।

कुल्लू हिमाचल में अभी तक के चुनावों में नोटा के सबसे अधिक मत तो नहीं हुए, लेकिन कई उम्मीदवारों से ज्यादा वोट इसे मिलते रहे हैं। नोटा यानी उपरोक्त में से कोई नहीं। गत दिनों प्रदेश में हुई राज्यसभा सदस्य के चुनाव के दौरान...

मनाली रविवार को एक बार फिर रोहतांग सहित सभी दर्रों पर तीन इंच हिमपात हुआ है। रोहतांग, शिंकुला, कुंजुम, बारालाचा और तंगलंगला दर्रे पर हिमपात का क्रम जारी रहा जबकि घाटी में बारिश हुई। मौसम के बदले मिजाज के चलते पर्यटन नगरी मनाली में ठंड बढ़ गई है। अटल टनल रोहतांग के दोनों पोर्टल में बर्फ के हल्के फाहे गिरे।

प्रदेश के विभिन्न मंदिरो में नवरात्र मेले में छह दिनों में 713735 श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीष नवाया। प्रदेश के शक्तिपीठों में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मुख्यालय शिमला की ओर से जारी की गई प्रैस विज्ञाप्ति के अनुसार प्रदेश के विभिन्न शक्तिपीठों में चैत्र...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा के घोषणा पत्र को जुमलेबाजी करार दिया है। भाजपा को पहले अपनी पूर्व की गई घोषणाओं का लेखा जोखा देना चाहिए और देश को बताना चाहिए कि उन्होंने अपने कितने वादे पूरे किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में हो रहे अन्याय के खिलाफ...

भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र विकसित भारत के संकल्प का ब्लूप्रिंट है। देश के युवाओं से लेकर महिलाओं, गरीबों से लेकर किसानों के विकास के लिए हर जरूरी कदम उठाने का संकल्प भी है। जो सभी देशवासियों को गरिमापूर्ण और गुणवत्ता युक्त जीवन देने की हमारी प्रतिबद्धता को पूरा करता...

डिजिटल टेकनॉलजी ने हर काम को बेहद आसान बना दिया। अब लोग अपने पार्टनर की तलाश करने के लिए डिजिटल मध्यम यानी डेटिंग एप्पस का इस्तेमाल कर रहे हैं। आपको ऐसे बहुत से कपल मिल जाएंगे जिन्होंने अपने पार्टनर को डेटिंग एप्पस के माध्यम से ढूंढा है, लेकिन डेटिंग एप्पस का...

हमीरपुर से वृंदावन के लिए जा रही एचआरटीसी की बस टियाला दि घट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई, जिस कारण चालक परिचालक सहित सवारियां घायल हुई हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में करीब 34 लोगों को चोटें आई हैं। घायल हुई सवारियों को उपचार...