हिमाचल समाचार

13 विधायकों, पांच मंत्रियों, तीन मुख्य संसदीय सचिवों व एक विधानसभा उपाध्यक्ष के आधिपत्य वाले शिमला संसदीय क्षेत्र में कांगे्रस अब युवा तुर्क पर दांव खेलकर किला फतह करने में जुट गई है। शिमला संसदीय सीट पर आज तक 12 बार चुनाव हुए हैं तथा इसमें 10 बार कांग्रेस व भाजपा के सोलन जिले से ताल्लुक रखने वाले प्रत्याशी ही चुनाव जीते हैं। यह सीट एक बार शिमला व एक बार सिरमौर जिले के प्रत्याशी के खाते में गई है। कांग्रेस ने इस संसदीय सीट पर अब उस नेता को टिकट दी है, जिसके पिता के नाम छह बार अपराजेय सांसद निर्वाचित होने का रिकॉर्ड है। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की हैं। इनमें सीपीएस और कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी को वार रूम अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि महेश्वर चौहान को-चेयरमैन होंगे। वार रूम में हरिकृष्ण हिमराल को को उपाध्यक्ष और कैप्टन एसके सहगल संयोजक होंगे। वार रूम राष्ट्रीय वार रूम के उपाध्यक्ष गोकुल बुटेल की निगरानी में चलेगा। वार रूम को-ऑर्डिने

सेना प्रशिक्षण कमान अलंकरण समारोह 16 अप्रैल को शिमला के डैनफे ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। भारतीय सेना प्रशिक्षण संस्थानों और व्यक्तियों के विशिष्ट कार्यों को सम्मानित करने के लिए मंगलवार को शिमला में सेना प्रशिक्षण कमान ‘अलंकरण समारोह’ आयोजित किया जा रहा है। सेना प्रशिक्षण कमान अलंकरण समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, अति विशिष्ट सेवा पदक, युद्ध सेवा पदक, विशिष्ट सेवा पदक, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, सेना प्रशिक्षण कमान वर्ष 2022-23 में उनके उल्लेख

डिजीटल टेकनॉलजी ने हर काम को बेहद आसान बना दिया। अब लोग अपने पार्टनर की तलाश करने के लिए डिजिटल माध्यम यानि डेटिंग एप्पस का इस्तेमाल कर रहे हैं। आपको ऐसे बहुत से कपल मिल जाएंगे जिन्होंने अपने पार्टनर को डेटिंग एप्पस के माध्यम से ढूंढा है। लेकिन डेटिंग एप्पस...

शिमला। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी और विधानसभा में डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया ने कहा है कि भाजपा ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के 1500 रुपए रुकवाकर महिलाओं को अपमानित किया है। भाजपा महिला हितैषी होने का सिर्फ ढोंग रचती है, विपक्षी दल पूरी तरह से महिला शक्ति

शिमला। कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीटों में से दो प्रत्याशी उतार दिए हैं, जबकि दो अन्य सीटों पर अभी प्रत्याशी तय नहीं हुए हैं। यह जानकारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी शीघ्र दो सीट पर प्रत्याशी का चयन कर लेगी। हाईकमान के...

धर्मशाला। बॉलीबुड अभिनेत्री एवं मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत सोमवार को मैक्लोडगंज में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मिलने पहुंची। इस मुलाकात के बाद कंगना रनौत ने कहा कि धर्मगुरु दलाई लामा से मिलने का अनुभव अद्धुत रहा जो मुझे हमेशा याद रहेगा। वहीं, कंगना ने...

मैहतपुर। हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे मैहतपुर इंडस्ट्रियल एरिया के एक स्क्रैप उद्योग में रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि भीषण अग्निकांड हो गया। इस अग्निकांड में 2 करोड़ से अधिक का नुकसान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। आग पर काबू पाने के लिए जिला के दमकल विभाग...

जवाली। कहते हैं कि हिम्मत और कुछ कर दिखाने का जज्बा हो तो मिट्टी से भी सोना निकाला जा सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है विधानसभा क्षेत्र जवाली के अधीन आती पंचायत सुकनाडा के पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह ने। महेंद्र सिंह ने बंजर जमीन पर केसर पैदा कर इस कहावत को सच कर दिखाया...