Top news

हिमाचल प्रदेश की महत्त्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना हिमकेयर के तहत किए गए उपचार दावों की जांच तेज हो गई है। इस सिलसिले में विजिलेंस की एसआईटी ने शिमला स्थित आईजीएमसी में डेरा डाल दिया है। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल आईजीएमसी से सबसे अधिक हिमकेयर क्लेम किए गए हैं, इसलिए जांच का मुख्य केंद्र भी यही अस्पताल बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, आईजीएमसी से हिमकेयर योजना के तहत करीब 300 करोड़ रुपए के क्लेम किए गए हैं। विजिलेंस की एसआईटी इन दावों से जुड़े दस्तावेज, मरीजों के उपचार का रिकॉर्ड, भुगतान प्रक्रिया और अन्य संबंधित अभिलेखों की गहन जांच कर रही है। एसआईटी की टीम अस्पताल में मौजूद रहकर रिकॉर्ड का मिलान कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सभी दावे नियमानुसार किए गए थे या नहीं। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना के तहत किए गए क्लेम की जांच के लिए विजिलेंस को औपचारिक अनुमति दे दी है। इसके बाद गठित एसआईटी ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए सरकारी और निजी दोनों तरह के अस्पतालों में किए गए भुगतान की पड़ताल शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों कुदरत का कहर लगातार जारी है। पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने देवभूमि की रफ्तार पर ब्रेक सी लगा दी है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। कहीं पहाड़ दरक रहे हैं, तो कहीं नदियां उफान पर हैं, जिससे लोगों की मुश्किलें पहले से ही बढ़ी हुई थीं। ​लेकिन इन सबके बीच, बरसात के इस मौसम में एक और बड़ा और गंभीर खतरा हिमाचल में तेजी से दस्तक दे चुका है, और वह है 'पीलिया' का प्रकोप। ​जरा सोचिए, जिस पानी की बूंद का आनंद आप लेते हैं, वही पानी अगर ...

हिमाचल प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने विकसित भारत-गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य में पीक एग्रीकल्चर सीजन अधिसूचित कर दिया है। इस अवधि के दौरान मिशन के तहत कोई भी रोजगार संबंधी कार्य नहीं कराया जाएगा, ताकि खेती-बाड़ी के लिए पर्याप्त श्रमिक उपलब्ध रह सकें। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव सी. पॉलरासु द्वारा इस बारे में आदेश जारी किए गए हैं। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अ...

नई दिल्ली - नीट पेपर लीक मामले पर आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और सरकार के बीच शुक्रवार को लंबी बातचीत हुई जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दोनों पक्षों ...

कुल्लू। जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के उदयपुर-किलाड़ सडक़ मार्ग पर कडू नाला के समीप शुक्रवार को एक बड़ा हादसा पेश आया। यहां चलती टैक्सी पर पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। टैक्सी कुल्लू से पांगी जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही तिंदी पुलिस और संबंधित बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उदयपुर-किलाड़ मार्ग पिछले दिन बंद होने के कारण वाहन में सवार सभी यात्री तिंदी में रुके हुए थे। मार्ग खुलने के बाद वे पांगी की ओर रवाना हुए थे, तभी कडू नाला के पास यह हादसा हो गया। अब तक एक व्यक्ति को घायल अवस्था...

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के धरना और विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा कारणों से मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर लगाए गए प्रतिबंध की अवधि रात 12 बजे तक बढ़ा दी गई है। इलाके में पिछले कल गुरुवार सुबह से ही इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। सूत्रों ने बताया कि इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध पहले शुक्रवार दोपहर तक के लिए बढ़ाया गया था, जिसे अब रात 12 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा ग्राहकों को फोन पर भेजे जा रहे संदेश में लिखा है, सरकार के आदेश के अनुरूप, आपके इलाके में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर...

मंडी शहर के सन्यारढ में एक 45 साल के युवक ने फांसी लगा ली है, जबकि गुम्मा में शौच कर रही महिला पर पत्थर मौत बन कर गिरा है। पुलिस दोनों ही मामलों की छानबीन कर रही है। मंडी शहर के संयारढ में पिंकू नामक 45 साल के युवक ने अपने कमरे में रात के अंधेरे में फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक पिंकू नशे का आदी था और इसी कारण अपनी पत्नी से अलग घर के ही दूसरे कमरे में सोता था। गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात ओ भी पिंकू अलग अपने कमरे में सोया हुआ था। रात करीब एक बजे पत्नी की नींद खुली तो...

वाशिंगटन। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि ईरान के साथ बढ़ते तनाव के दौरान वाणिज्यिक जहाजों या कार्गो को हुए किसी भी नुकसान की भरपाई अमरीका के कब्जे में मौजूद ईरान की जब्त की गई संपत्ति से की जाएगी। साथ ही, उन्होंने संकेत दिया कि अमरीका तुरंत युद्धविराम करने के बजाय ईरान के खिलाफ अपना सैन्य अभियान जारी रखेगा। श्री ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा कि जहाजों या कार्गो को हुए किसी भी नुकसान का भुगतान ईरान के उस पैसे से किया जाएगा जो अमेरिका के कब्ज़े और नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि ये नुकसान बहुत बड़ा हो सकता...

वित्तीय सुधारों की तरफ एक और कदम बढ़ाते हुए हिमाचल सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों के लिए एक नई फायनांस कंपनी बनाने का फैसला किया है। इस कंपनी का नाम हिमाचल प्रदेश स्टेट फायनांस कारपोरेशन होगा। यह एक नॉन बैंकिंग फायनांस कंपनी होगी, जिसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से लाइसेंस लिया जाएगा। यह राज्य सरकार के बोर्ड और निगमों का वित्तीय प्रबंधन देखेगी। दो दिन पहले हुई कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई है। अब वित्त विभाग इस कंपनी के गठन को लेकर आगे की प्रक्रिया पूरी करेगा...