Top news

शाहपुर उपमंडल की बोह घाटी में बादल फटने के बाद तबाही का मंजर अब भी दहला रहा है। 38 परिवारों की जिंदगी पूरी तरह प्रभावित हो गई है। 23 मकान मलबे में तब्दील हो चुके हैं, जबकि 12 अन्य परिवारों की सांसें पहाड़ी पर अटकी दो विशाल चट्टानों के साये में अटकी हुई हैं। लगातार खिसक रही मिट्टी के कारण ये चट्टानें कभी भी नीचे आ सकती हैं। यही वजह है कि प्रशासन ने मौसम साफ होने तक इन्हें हटाने का जोखिम नहीं लेने का फैसला किया है। प्रशासन ने खतरे वाले इलाकों को खाली करवाकर प्रभावित परिवारों को राहत शिविरों और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। जिन परिवारों के घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, उनके पुनर्वास के लिए वैकल्पिक भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दुर्गम इलाकों में राहत कार्य तेज करने के लिए भारतीय सेना को भी मोर्चा संभालना पड़ा है। सेना के जवान फंसे लोगों और उनके सामान को सुरक्षित निकालने के साथ राहत सामग्री पहुंचाने में जुटे हैं। घड़ूह गांव तक मार्ग बहाल होते ही व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोट्र्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री का यह ऐलान कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्ष के प्रदर्शन के बीच आया है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। देश में अब तक पेपर लीक मामलों की सुनवाई सामान्य अदालतों में होती थी, इसलिए फैसला आने में कई साल लग जाते थे। अब प्रधानमंत्री ने इसके लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा की है, ताकि फैसला तेजी से हो सके। सीजेपी पिछले 34 दिन से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है।

आंखों में आंसू हैं और दिल में वो जख्म जो शायद कभी नहीं भर सकता। ये हिमाचल के वो परिवार हैं जिन्होनें दो दिन पहले अपना सब कुछ अपनी आंखों के सामने तबाह होते हुए देखा। सब कुछ ठीक था, सुबह से बारिश हो रही थी । रेड अलर्ट था लेकिन किसे पता था ये कि ये रेड अलर्ट उनकी जिंदगी की सारी पूंजी को बहा कर ले जाएगा। दो दिन पहले करीब 11 बजे शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली बोह घाटी में कुदरत ने ऐसा तांडव मचाया कि कई परिवार बेघर हो गए हैं। यहां बादल फटा था, जिसने घाटी के धारकंडी क्षेत्र के बोह, रौन, सपेड़ा और घड़घू में भयंकर तबाही मचाई। कई परिवारों का यहां सब खत्म हो गया, न सिर छिपाने की जगह बची न खाने को अनाज- जिस घर को सालों मेंहनत से बनाया वो आखों के सामने बह गया। बस बच पाई तो जिंदगियां। एक महिला की सूझबूझ ने यहां कई जिंदगियों को बचा लिया.. राणो देवी जिनका घर- बार पशुधन सब उस सैलाब में बह गया।

हिमाचल में आगामी एक सप्ताह तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। राज्य के अलग अलग हिस्सो में इस दौरान सामान्य से भारी बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही है। वीरवार को शिमला सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहा। राज्य में लगातार बारिश से कई नदियां, खड्डें और बरसाती नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग ने 29 जुलाई तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के लिए येलो और ओरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के पास नहीं जाने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष...

हिमाचल प्रदेश के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में स्कूल शिक्षा निदेशालय ने बड़ा कदम उठाया है। निदेशालय ने सभी सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में ऑडियो-वीडियो सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही शिमला जिला के छह सरकारी स्कूलों से ऑनलाइन निगरानी यानी वर्चुअल इंस्पेक्शन की शुरुआत भी कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत शिक्षा निदेशक अब निदेशालय से ही किसी भी स्कूल का लाइव निरीक्षण कर रहे हैं और छात्रों व शिक्षकों की उपस्थिति के साथ...

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम लगातार बिगड़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले छह दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले 3 घंटों के लिए छह जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और ऊना में ज़्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही कुछ जगहों पर तेज बारिश होने की बहुत संभावना है। गुरुवार सुबह से ही कांगड़ा जिला सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 28 जुलाई तक प्रदेश के...

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) पेपर लीक मामले को लेकर हो रहे व्यापक प्रदर्शनों के बीच सरकार ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कहा है कि पेपर लीक के दोषियों को जल्द कठोर दंड देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्वयं इस निर्णय की घोषणा करते हुए कहा कि युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि देश के...

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने बुधवार को स्पष्ट किया है कि किसी ठेकेदार के अधीन काम करने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों को नया ठेका मिलने पर दूसरे ठेकेदार के पास नौकरी जारी रखने या सरकार द्वारा सीधे सेवा में शामिल ...

कॉकरोच जनता पार्टी ने बुधवार को सरकार की तरफ से बातचीत की पेशकश ठुकरा दी। सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि वह बातचीत के लिए किसी के घर या दफ्तर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार बातचीत करना चाहती है, तो जंतर-मंतर आए या उसके आसपास किसी जगह पर बैठक करे। उन्होंने कहा कि सरकार को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह उनकी मांगों पर गंभीरता से बातचीत करना चाहती है। साथ ही उन्होंने कहा कि सिर्फ औपचारिक बातचीत के लिए बुलाने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि...