हरियाणा

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को आगे बढ़ाते हुए श्याम सुंदर बतरा को-आर्डिनेटर जिला कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व चेयरमैन जिला परिषद यमुनानगर ने कई गांव में जनसंपर्क किया। इसी कड़ी में अमादलपुर, सुघ एकनालसी व लापरा आदि गांव में जनसंपर्क करके कांग्रेस की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश जन-ज

स्वतंत्रता दिवस से पहले राज्य के लोगों को बड़ा तोहफा देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को भारत की आजादी की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर 76 नए आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित किए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी एक ट्वीट जारी कर इस मील का पत्थर साबित होने वाले कदम के लिए मुख्यमंत्री और पंजाब के लोगों को मुबारकबाद दी और कहा कि लोगों के कल्याण के लिए यह ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि पंजाब की तरक्की को अब कोई नहीं रोक सकेगा, क्योंकि राज्य के लोगों ने अपने बेहतर भविष्य के लिए भगवंत मान सरकार को चुना है। उन्होंने कहा कि पंजाब की तरक्की

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने जन संवाद कार्यक्रम के 21वें दिन की शुरुआत रविवार को करनाल जिले के गांव जैनपुर सधान से की। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए कहा कि पिछले करीब साढ़े आठ वर्षों में वर्तमान सरकार ने पिछली कांग्रेस सरकार की तुलना में दोगुने कार्य किए हैं और वे भी आधे बजट में। हमने भ्रष्टाचार रहित व बिना भेदभाव व पारदर्शी तरीके से कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने जन संवाद कार्यक्रम करने का उद्देश्य समझाते हुए बताया कि आमने-सामने मिलकर लो

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि आजादी का अमृतकाल चल रहा है उसी कड़ी के अंतर्गत रविवार को जिला यमुनानगर की सढौरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा सढौरा के तीनों मंडल सरस्वती नगर, बिलासपुर मंडल व सढौरा मंडल से होकर निकली व तिरंगा यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया व नागरिकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। भाजपा भारत माता की जय बोलने वाली पार्टी है, भाजपा के राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है। पूर्व विधायक बलवंत सिंह सढौरा

राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि वीर जवानों की बदौलत देश का हर नागरिक चैन की नींद सो पाता है। हमारी आजादी वीरों के बलिदान पर टिकी हुई है। शहीदों के सम्मान में यदि लाख बार भी सिर झुकाया जाए, तो वह भी कम होगा। राज्य मंत्री संदीप सिंह सांसद नायब सैनी, जिलाध्यक्ष रवि बतान संग तिरंगा यात्रा की अगवाई कर रहे थे। हजारों कार्यकर्ता एवं देश प्रेमी तिरंगा यात्रा में हाथ में तिरंगा लेकर शहर से गुजरे, तो भारत माता के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। अनाज मंडी से शुरू होकर यात्रा अंबाला रोड, मेन बाजार, सरस्वती ती

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर शहर के नेहरू पार्क में कायाकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पारंपरिक गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। गुरु नानक गल्र्स कालेज की छात्रा इशिता और वसुंधरा ने अपने मनमोहक नृत्य और संगीत से सबका मन मोह लिया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए शहर के मेयर मदन चौहान ने बताया कि पूरे विश्व में

दिव्य गीता सत्संग के प्रथम दिवस अनाज मंडी पिहोवा में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने अपने प्रवचनों की अमृत वर्षा करते हुए पुरुषोत्तम मास विशेष महत्त्व के बारे में बताया भगवान विष्णु ने मलमास को यह वरदान भी दिया कि आज से मैं तुम्हारा स्वामी बनूंगा और तुम्हारे अंदर मेरे ही गुण विधयवान होंगे। भगवान विष्णु ने मलमास को अपने सभी दिव्य गुणों से सुशोभित कर दिया भगवान विष्णु के इस वरदान के बाद से ही मलमास को पुरुषोत्तम मास के नाम से जाना जाने लगा। मनीषी ने प्रदूषण की समस्या पर बताया कि प्रदूषण दो तरह का होता है एक तो बाहरी प्रदूषण, एक अंदर का वैचारिक प्रदूषण। वैचारिक प्रदूषण पर्यावरण के प्रदूषण से अधिक घातक है।

आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान प्रदेश में स्वतत्रंता दिवस समारोह 15 अगस्त को पूर्व वर्षों की भांति हर्षोल्लास एवं गौरवपूर्ण ढंग से आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय रोहतक में और मुख्यमंत्री मनोहर लाल फतेहाबाद में ध्वजारोहण करेंगे। 15 अगस्त की शाम को हरियाणा राज भवन, चंडीगढ़ में एट होम का कार्यक्रम होगा। इस संबंध में एक सरकारी प्रवक्ता ने विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों द्वारा जिलों में आयोजित समारोहों में ध्वजारोहण करने के संबंध में जानकारी देते हुए बता

नूंह। हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को ब्रजमंडल शोभा यात्रा के दौरान भड़की साम्प्रदायिक हिंसा के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए राज्य पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ रखा है और इसी कड़ी में उसने गुरुवार को एक...