मोदी के सामने शक्ति प्रदर्शन करेगा मोर्चा

By: Apr 23rd, 2017 12:01 am

शिमला — भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिलाल अहमद शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री के शिमला पहुंचने पर मोर्चा उनका स्वागत करेगा। पीएम के स्वागत की तैयारियों के लिए यहां विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को एकजुट किया जा रहा है, जो कि बड़ी संख्या में रैली में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि शिमला शहर से बड़ी संख्या में मोर्चा के सदस्य यहां स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं, वहीं प्रदेश के अन्य स्थानों से भी लोगों का बुलाया गया है। मुस्लिम समुदाय यहां अलग से अपना शक्ति प्रदर्शन करेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App