युमपोथी जाम में हजारों भक्तों ने लिया भाग

By: Apr 29th, 2017 12:05 am

पतलीकूहल – पनगां गोंपा निथर रायसन में किनौरा समुदाय द्वारा युमपोथी का जाप किया गया। पांच दिनों तक आयोजित इस यज्ञ में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। ग्यलदन तारगेलिंग गोंपा एसोसिएशन रायसन द्वारा आयोजित इस यज्ञ में रातदिन युमपोथी गं्रथों का जाप किया गया। इस यज्ञ के समापन समारोह में भाजपा मनाली मंडल की अध्यक्षा एवं मंडलगढ वार्ड से जिप पार्षद मंजरी नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विशेष अतिथि के रूप में मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोविंद सिंह की धर्म पत्नी रजनी ठाकुर उपस्थित रही।  प्रति वर्ष की भांति इस बार भी किनौरा समुदाय द्वारा युमपोथी का जाप किया गया। सामाजिक सुख शांति के लिए आयोजित इस यज्ञ में सैकड़ों लोगों ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यातिथि मंजरी नेगी ने इस पावन अवसर पर आयोजन के लिए समुदाय के लोगों की पीठ थपथपाई। इस मौके पर  राज, सुनील कुमार, कमलेश,  नूतन आदि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App