बारिश से किसान-बागबान खुश

By: Feb 13th, 2018 12:05 am

 ऊना— लंबे समय बाद ऊना जिला में हुई बारिश से मौसम ने अपनी करवट बदली है। पहले जहां दिन के समय तेज धूप खिल रही थी। वहीं, दिन के साथ ही रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही थी। वहीं, बारिश के चलते एकदम ही मौसम के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, जिला भर में हुई यह बारिश किसानों के लिए वरदान साबित होगी। गेहूं की फसल के अलावा अन्य नकदी फसलों के लिए यह बारिश कारगर होगी। समय पर हुई बारिश के चलते किसानों को भी बेहतर फसल होने की उम्मीद जगी है। हालांकि इस समय गेहूं की फसलों को सिंचाई का कार्य चला हुआ था, लेकिन बारिश होने के चलते किसानों को इस झंझट से भी छुटकारा मिल गया है। वहीं, मौसम ने भी करवट बदली है। बारिश के चलते रात के समय तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस और दिन में 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, इससे पहले यह तापमान रात को 25.6 डिग्री सेल्सिय और दिन को 14.8 डिग्री सेल्सियस था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट रही है। उधर, कृषि विशेषज्ञों की मानें तो यह बारिश किसानों की फसलों को बेहतर रहेगी। किसानों को इस बार बेहतर पैदावार होगी। वहीं, विभाग द्वारा निर्धारित किए गए लक्ष्य से अधिक पैदावार होने की उम्मीद है। हालांकि बारिश नहीं होने के चलते कई स्थानों पर गेहूं की फसल पीली पड़ना शुरू हो गई थी। अब फसलों के लिए यह बारिश बेहतर साबित होगी। कृषि उपनिदेशक यशपाल चौधरी ने कहा कि बारिश किसानों की फसलों के बेहतर रहेगी। वहीं, मौसम विभाग के अधिकारी विनोद शर्मा ने कहा कि बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App