केवल शर्मा को राष्ट्रीय संयोजक बनाने पर कहा थैंक्स

By: May 17th, 2018 12:05 am

 करसोग —उपमंडल करसोग के मांहूनाग क्षेत्र से संबंध रखने वाले युवा कांग्रेस कार्यकर्ता केवल शर्मा को एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक समन्वयक के पद पर चुना गया है जो क्षेत्र के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता उपलब्धि करार दे रहे हैं। इस बारे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता तथा एनएसयूआई प्रभारी करसोग विक्की चौहान, खंड कांग्रेस करसोग के महासचिव खेम सिंह वर्मा, युवा महासचिव डोलाराम, बुनीत कश्यप, अधिवक्ता पवन ठाकुर, इंद्र कुमार, तिलक शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रूपलाल ठाकुर, देशराज, इंटक अध्यक्ष गुरबख्श ठाकुर, मोहर सिंह ठाकुर, महेश राज आदि कई कार्यकर्ताओं ने लिखित जानकारी देते हुए कहा की एनएसयूआई में करसोग क्षेत्र के युवा केवल शर्मा को राष्ट्रीय संयोजक समन्वयक बनाए जाने पर अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि करसोग क्षेत्र के केवल शर्मा युवा कांग्रेस कर्मठ कार्यकर्ता हैं। केवल शर्मा इससे पहले सुंदर नगर महाविद्यालय में एनएसयूआई के अध्यक्ष रह चुके हैं तथा दिल्ली में भी एनएसयूआई के सचिव पद पर रह चुके हैं। लगभग एक साल पहले उन्हें एनएसयूआई में राष्ट्रीय स्तर पर स्थान मिला तथा उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी एनएसयूआई में बनाया गया। हाल ही में उन्हें एनएसयूआई का राष्ट्रीय संयोजक समन्वयक बनाया गया है। जो कि करसोग क्षेत्र के लिए राजनीतिक तौर पर गौरव की बात है इस उपलब्धि को लेकर युवा कांग्रेस साहित्य सभी कांग्रेस जनों ने उन्हें बधाई दी है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App