भाटी में युवक ने लगाया फंदा

By: May 11th, 2018 12:05 am

हमीरपुर  – पुलिस थाना हमीरपुर के तहत भाटी गांव के युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। गुरुवार देर शाम युवक ने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। पत्नी ने जब उसे फंदे से लटका देखा तो उसके मुंह से चीखें निकल गईं। चीखें सुन घर वाले दौड़ते हुए वहां पहुंवे। लोगों की मदद से उसे फंदे से नीचे उतारा गया। इसके बाद में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार अरुण कुमार (48) निवासी भाटी ने फंदा लगा लिया। बताया जा रहा कि उसे शराब पीने की आदत थी। पिछले कुछ दिन से ज्यादा शराब पी रहा था। गुरुवार शाम कमरे में पंखे से उसने फंदा लगा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार को पोस्टमोर्टम करवाया जाएगा। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्जकर लिया गया है। फंदा  लगाने के कारणों की छानबीन की जा रही है।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App