रेहड़ी वालों के सर्मथन में उतरे इनेलो के नेता

By: Dec 18th, 2019 12:02 am

अंबाला – छावनी सब्जी मंडी रेहड़ी वालों को  मंगलवार को प्रशासन द्वारा परेशान करने के विरोध में सभी रेहड़ी वाले हड़ताल पर चले गए। रेहड़ीवालों द्वारा बुलाए जाने पर इनैलो नेता ओंकार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि गरीब व्यपारियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा, उनके हितों के रक्षा के लिए इनैलो का प्रत्येक कार्यकर्ता हर पल हरदम तैयार है।  70 वर्ष से सब्जीमंडी में बाज़ार लगता आ रहा है, प्रशासन इन्हें जबरदस्ती अनुचित शर्तों पर उजाड़ना चाहता है जो सर्वथा अनुचित है। इन्हें उठाने से पूर्व प्रशासन को इनके पुनर्स्थापन के लिए लगाई गई। नाजायज शर्तों जैसे एक परिवार-एक रेहड़ी, आधारकाड-राशनकार्ड की अनिवार्यता व अपनीं मर्जी अनुसार किसी को भी रेहड़ी लगाने से रोकने जैसी शर्तो को खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का रवैया सभी रेहड़ी वालो के प्रति एकसमान होना चाहिएए सभी खुदरा सब्जी बेचने वालों के लिए समान नीति होनी चाहिए, एक परिवार या राशनकार्ड में वर्णित जितने भी व्यक्ति रेहड़ी लगाना चाहें उन्हें इसकी इजाजत मिलनी चाहिए, सरकार फड़ी लगाने की इजाजत दे रही है कोई पेट्रोल पंप या गैस एजेंसी आवंटित नहीं कर रही। कितनी विडंबना है कि सरकार रोजगार दे नहीं सकती और स्वरोजगार वालों को बेरोजगार करना चाहती है। अनपढ़ व गरीब व्यक्ति रेहड़ी-फड़ी नही लगाएगा तो क्या कलेक्टर लगेगा। लगभग 500 परिवारों की रोजी-रोटी का सवाल है, प्रशासनिक अधिकारियों को मानवतावादी रवैया अपनाते हुए गरीब व्यपारियों के साथ परामर्श करके रजामंदी से उन्हें शिफ्ट करने चाहिए। उनके साथ की गई किसी भी धक्काशाही के विरूद्ध इनैलो का प्रत्येक कार्यकर्ता एकजुट होकर इनका साथ देगा और यदि आवश्यक हुआ तो हाई कोर्ट में जनहित याचिका डाल कर इन्हें इंसाफ  दिलाया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App