वूमंस प्रीमियर लीग : दिल्ली कैपिटल्स को हरा मुंबई इंडियंस ने लगाई जीत की हैट्रिक

By: Mar 10th, 2023 12:08 am

 मुंबई
वूमंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हरा दिया। डीवाई पाटिल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली 18 ओवर में 105 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में मुंबई ने दो विकेट के नुकसान पर 15 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया। इससे पहले मुंबई से हेली मैथ्यूज, साइका इशाक और इजाबेल वॉन्ग ने 3-3 विकेट लिए। मैथ्यूज ने दूसरी पारी में 32 रन भी बनाए। इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें लगातार दूसरी बार प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड मिला। डब्ल्यूपीएल में यह मुंबई की तीसरी जीत है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की पहली हार है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App