बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता पर्यवेक्षक संघ ने सीएम को कहा थैंक्स

By: Jun 30th, 2023 12:55 am

स्टाफ रिपोर्टर—शिमला
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. कर्नल धनीराम शांडिल, मुख्य संसदीय सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग संजय अवस्थी हिमाचल प्रदेश सरकार का हार्दिक धन्यवाद किया है। संघ नेे 50 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का 15 दिवसीय पदोन्नत प्रशिक्षण, उनकी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता से महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पदोन्नति बैच भेजने के लिए धन्यवाद किया है। संघ ने निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डाक्टर गोपाल बैरी का भी इसके लिए आभार व्यक्त किया है। संघ की प्रधान सोनिया ढडवाल, महासचिव लायक राम रघुवंशी व मुख्य सलाहकार नरवीर शर्मा ने पदोन्नति बैच भेजने के लिए सरकार का आभार एवं धन्यवाद किया है। संघ ने सरकार से मांग की है कि जो महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता 1998 तक नियुक्त हैं, उन्हें भर्ती व पदोन्नति नियमों में बदलाव और संशोधन कर एक मुश्त छूट देकर उन्हें महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पर पदोन्नत किया जाए, क्योंकि अधिकतर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता बिना पदोन्नति लाभ के ही सेवानिवृत हो रही है। यह जानकारी महासचिव मीरा कंवर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ हिमाचल प्रदेश सोलन और प्रेस सचिव सुभाष ने संयुक्त रूप से दी। संघ ने ओपीएस की बहाली के लिए भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।

राजधानी में डेढ़ घंटे गुल रही बिजली
शिमला। राजधानी शिमला में गुरुवार को बिजली में फॉल्ट आने की वजह से करीब डेढ़ घंटे तक लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। 33केवी लाइन में आई गड़बड़ी की वजह से शाम करीब पांच बजे से साढ़े छह बजे तक बिजली बंद रही। दरअसल, खलीणी और हिमलैंड में दो जगह तकनीकी खराबी पेश आई थी। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता तनुज गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने के बाद कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया था। लाइन में फॉल्ट का पता लगाने के बाद उसकी मरम्मत कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बिजली बोर्ड कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि भविष्य में ऐसी असुविधा होती है तो उसका जल्द से जल्द निपटारा किया जा सके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App