केंद्र सरकार की उपलब्ध्यिों का घर-घर प्रचार करें

By: Feb 25th, 2024 12:55 am

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने थानाकलां में कुटलैहड़ भाजपा मंडल के त्रिदेव सम्मेलन में सरकार को लिया आड़े हाथ, कार्यकर्ताओं में भरा जोश
स्टाफ रिपोर्टर- बंगाणाा
देश में कांग्रेस पार्टी को जनता नकार रही है, लेकिन झूठी गारंटियों के सहारे राज्य में सत्ता में आई कांग्रेस पार्टी ने एक भी गारंटी पूरी नहीं की है। राज्य की जनता अब अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। इसका परिणाम हिमाचल सरकार को आने वाले लोकसभा चुनावों में मिलेगा। जब हिमाचल प्रदेश की चारों लोस सीटों पर भाजपा के चारों संसद लाखों की बढ़त से जीत दर्ज करेंगे। यह शब्द केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने थानाकलां में कुटलैहड़ भाजपा मंडल के त्रिदेव सम्मेपन को संबोधित करते हुए कहे। ठाकुर ने कहा कि देश में केवल प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी चलती है। इसके अलावा सभी गारंटीदारों की गारंटियां फेल हो चुकी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल सरकार जब चुनावों में थी तो इसके बड़े-बड़े आका दिल्ली से आकर हिमाचल की जनता को हर मंच से झूठी गारंटियों को देकर ठगने लगे। हिमाचल की भोलीभाली जनता भी कांग्रेस की झूठी गारंटियों में आ गई, लेकिन सरकार बनने के बाद 14 माह में सुक्खू सरकार एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाई है। मेरे हिमाचल की बहने अब सुक्खू सरकार को उनकी बड़ी नेत्री के 1500 रुपये प्रति माह देने के वीडियो दिखा रही है। ठाकुर ने त्रिदेव समेलन में आए बूथ अध्यक्ष बूथ पालक एवं वीएलए से आग्रह किया कि राज्य सरकार के 14 माह के झूठे एवं आलाध्याय कार्यकाल को जनता के बीच रखे। ताकि जनता को भाजपा एवं कांग्रेस की सरकार की सच्चाई पता चल सके।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आज देश में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पहले स्थान पर है और दुनिया में भी सर्वे के अनुसार लोकप्रियता पर देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पहले पायदान पर है और यही बात विपक्ष की खटकती है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के दस वर्ष के कार्यकाल में चार दर्जन योजनाओं को धरातल पर उतार कर जनता को लाभ पहुंचाने का काम केंद्र सरकार ने किया है। सभी त्रिदेव अपने बूथ पर जाकर हर घर हर परिवार तक केंद्र सरकार के सफल दस वर्ष के कार्यकाल की योजनाओं को जनता तक पहुंचाए। इस मौके पर राज्य भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, राज्य भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मदन राणा, जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र रिंकू, बीडीसी अध्यक्ष देवराज शर्मा, राज कुमार के अलावा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।  अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य की सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। राज्य की जनता त्राहि त्राहि कर रही है। न जनता के साथ लिए वादों को पूरा किया है और न ही झूठी गारंटियों को पूरा करके जनता को राहत दी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा चार सौ से ज्यादा सीटों पर कब्जा करेगी व कांगे्रस का सफाया होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App