नेसंग में गिरा ग्लेशियर…कई बगीचे तबाह

By: Mar 7th, 2024 12:45 am

दो नालों में एक साथ लाखों टन बर्फ गिरने से मची तबाही, रात को सफेद आफत आने से नहीं हुआ जानी नुकसान

दिव्य हिमाचल ब्यूरो—रिकांगपिओ
किन्नौर जिला के नेसंग पंचायत क्षेत्र के दो नालों में एक साथ ग्लेशियरों के गिरने से एक दर्जन के करीब ग्रामीणों के सेब के बगीचे तहस नहस हो गए है। इस दौरान दो ग्रामीणों के काऊ शेडों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बता दें कि गत दिनों हुई बर्फबारी के दौरान नेसंग पंचायत क्षेत्र में तीन फीट से भी अधिक बर्फ दर्ज की गई थी। इस दौरान पहाड़ों में इक_ा बर्फ ग्लेशियर का रूप धारण एक आबादी वाले क्षेत्र की ओर गिर पड़ा। कई लाखों टन ग्लेशियर का एक साथ ग्रामीणों के सेब के बगीचों में गिरने से हिरपाल सिंह, ठाकुर सिंह, यश पाल, नंद लाल, कृष्ण लाल, अनिल कुमार, बलबीर सिंह, छेरिंग चारस, हरीश चंद, राम केदार, मियुंगर सिंह व गोविंद सिंह आदि के सैकड़ों सेब के बगीचे को भारी नुकसान पहुंचा है। इस दौरान राजेंद्र व कृष्ण लाल के काऊ शेडो को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्लेशियर रात के समय आया, यदि यह ग्लेशियर दिन में गिरा होता तो जानमाल का भी नुकसान हो सकता था। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि नेसंग गांव के साथ लगते टुमंनग नाला में तो कई वर्ष पूर्व भी ग्लेशियर गिरने की जानकारी है, लेकिन खोनाछेन नाला में ग्लेशियर गिरने का यह पहला वाक्य है। ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में हुई बर्फबारी के कारण पिछले पांच दिनों से नेसंग गांव में सडक़ व विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। यदि कोई ग्रामीण गंभीर बीमारी हो जाया है तो उस स्थिति में मरीजों को बाहरी क्षेत्रों में उपचार ले लिए ले जाना असंभव है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App