Shahnaz Husain: सुंदरता में लग जाएंगे चार चांद, अपना लें शहनाज हुसैन के ये टिप्स
Shahnaz Husain: गर्मियां आ रही हैं। ऐसे में सुंदर दिखने के लिए आपको भी नए टिप्स अपनाने होंगे। आइए जानते हैं क्या कह रही हैं मशहूर ब्यूटी एक्सपर्ट Shahnaz Husain…
Shahnaz Husain:
ऑयली स्किन के लिए मास्क
चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे पानी से धोलें।
आंखों के नीचे काले धब्बे
टी बैग भी अच्छा काम कर सकते हैं। इन्हें गरम पानी में कुछ देर के लिए डालें और निचोड़ कर आंखों पर आई पैड बना कर रखें।
रूखे, सूखे और बेजान बाल
पानी के साथ थोड़ा सा क्रीमी हेयर कंडीशनर मिला कर स्प्रे बॉटल में भरकर रखें। बालों पर इससे स्प्रे करें और फिर कंघी से बाल झाड़ कर पूरे बालों पर इसे फैला लें।
आई मेकअप
दिन में हमेशा आई पेंसिल का प्रयोग करें या फिर पलको को ब्राउन या ग्रेड आई शैडो से लाइन करें। इससे आंखों को सॉफ्ट इफेक्ट मिलेगा। उसके बाद आंखों पर केवल एक या दो कोट्स मस्कारा के लगाएं। इससे आंखे गहरी और चमकदार दिखेंगी।
पुदीने के पत्ते
पुदीने के पत्ते में ठंडक होती है, जिससे पाचन क्रिया में सहायता मिलती है। पुदीने को गर्म पानी में उबाल कर कुछ देर के लिए छोड़ दें। ठंडा होने पर एक चम्मच नींबू का रस ग्लास में डाल दें। इसके बाद ठंडक के लिए बर्फ इसमें डाल लें। इसे और उपयोगी बनाने के लिए इसमें शहद, नमक और काली मिर्च की कुछ मात्रा जोड़ लें। नमक और काली मिर्च ना हो तो ऐसे में आप सेंधा नमक और चाट मसाला का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
