सुनील राणा-केएस प्रेमी ने नचाए लोग
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में बेहतरीन प्रस्तुतियां की पेश, दर्शकों ने खूब बजाई तालियां
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-चंबा
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या हिमाचली लोक गायक सुनील राणा व केएस प्रेमी के नाम रही। सुनील राणा व केएस प्रेमी ने सांस्कृतिक संध्या में बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। मिंजर मेला की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। मिंजर मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने मुख्यातिथि को शाल व टोपी पहनाकर और चंबा थाल देकर सम्मानित किया।
सांस्कृतिक संध्या के प्राइम टाइम में सुनील राणा ने माय ने मेरिए शिमले दी राहें चंबा कितनी दूर, जलिए धारा ओ के दिए, चिटटी चादर बछाने, लाल तेरा साफा, लाल चिडिए, जली जांदी चानणी दी रात, आ सामिया आ ओ, जोता पर बंदलू बनाणा समेत हिमाचली गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। हिमाचली गायक केएस प्रेमी ने जै शिवा भजन से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद शिव कैलाशों के वासी, धुडू नचेया जटा वो खलारी हो, आ सामिया, बह वो सामिया ले वो सामी अपने उधारो भोलिया वो सामिया, चिटा हरा सोहना लगे हिमाचल सारा, ठंडी-ठंडी हवा चलदी, झुलदे चिला रे डालू जीना कांगडे दा, चल मेरे गदिया मिंजरा दे मेले सोगी- सोगी जाना हो जाना, हल्की बरेसा हो मत छेडे मेरिया प्यारुआ, चंबा आर की नदियां पार, आ हो नाल लांघिए आदि नान स्टाप गीतों की प्रस्तुति दी।
अशिका चंद्रा ने झूमे री तेरा घाघरा गीत पर डांस किया। कनिष्का ने सारे पिंड दिया विच सोणेया देख तेरी मारे लिस्कारे गीत पर डांस किया। अजय नाथ ने शिव भजन, तेरे इश्क का जादू सिर चढकर बोले गीत पर डांस किया। आरूषि चंद्रा ने जुती लै दे घुंघरू लै दे मैनू गडडी ते पंजाब घुमा दे, आंचल ने ताल से ताल मिला हो, कहां से आया है रे तू गीत पर डांस किया। इसके बाद बजरो राम ने भेडा चराणी धारा-धारा ओ गदणी गीत को गाया। राखी ने शिव कैलाशों के वासी कपड़े धोआं रोया कुंजुआ बीच बटण निशाणी, साहिल ने तुम्हे दिल लगानी भूल जानी पडेगी, चमन लाल ने ओ राहिया पाणी जो गेईयां, एकल ने सोणे चरखे दी मीठी- मीठी कूक, नन्ही कलाकार मधु राणा ने लोको मेरा मास्टर लाडा हो डिपटी पांगी ते किलाडा हो, मेरा लाडा बडा बदमाश गीत को गाया। अरूण कुमार ने मुसाफिर हूं यारो, चंबा की प्रेरणा संस्था के अलग- अलग राज्यों के बच्चों ने हिंदी व पंजाबी गीतों पर डांस की प्रस्तुति दी। इससे पूर्व रोजाना की तरह पांचवी सांस्कृति संध्या की शुरूआत मुसाधा गायन व पारंपरिक कुंजड़ी मल्हार गायन से हुई।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
