
बिलासपुर के घुमारवीं के अमरपुर गांव की महक शर्मा अब बिलासपुर जिला की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनने जा रही हैं। सीडीएस (प्रथम) 2025 में देशभर में 24वीं रैंक हासिल कर महक ने इतिहास रच दिया है। देशभर से चयनित महज 18 बेटियों में जगह बनाते हुए वह हिमाचल प्रदेश की इकलौती चयनित बेटी बनी हैं। महक का चयन चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में प्री.कमीशन प्रशिक्षण के लिए हुआ है। एक वर्ष के प्रशिक्षण के बाद वह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त होंगी।
चंबा के भटियात उपमंडल की ग्राम पंचायत गरनोटा के रजत भारद्वाज भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। रजत की इस उपलब्धि से इलाके में जश्न का माहौल है। रविवार को रजत भारद्वाज का इलाके में पहुंचने पर ...
हिमाचल प्रदेश पुलिस के लिए गर्व का क्षण है कि विभाग में कार्यरत इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएसई) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 844 हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर हिमाचल पुलिस परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। वर्तमान में इंस्पेक्टर संजीव कुमार पुलिस स्टेशन विजिलेंस नाहन में तैनात हैं। पुलिस विभाग में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उन्होंने सिविल सेवा जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी की और सफलता प्राप्त की।
जिला ऊना की होनहार बेटी नंदिनी ठाकुर ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा-2025 में जियोफिजिसिस्ट ग्रुप ‘ए’ श्रेणी में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। इस शानदार उपलब्धि से पूरे जिला और प्रदेश में गर्व और उत्साह का माहौल है। हरोली क्षेत्र के पंजावर की नंदिनी ठाकुर ने लिखित परीक्षा में 587 अंक तथा पर्सनलिटी टेस्ट में 140 अंक प्राप्त किए। उन्होंने कुल 727 अंक हासिल कर देशभर में पहला स्थान अर्जित किया। यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर समर्पण का परिणाम है। नंदिनी एक साधारण किसान
मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं के प्रतिभाशाली दसवीं कक्षा के छात्र हर्षित राठौर ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित यूनिफाइड इंटरनेशनल साइबर ओलंपियाड (यूआईसीओ) 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 54वां स्थान प्राप्त किया है। हर्षित ने हिमाचल प्रदेश एवं पंजाब क्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वीपीओ सुन्हानी निवासी हर्षित राठौर, सुपुत्र संजीव कुमार ने सभी बाधाओं को पार करते हुए अपनी मेधा का परिचय दिया। इस कठिन प्रतियोगिता में देशभर के हजारों विद्यार्थियों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उन्होंने न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया।
उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत चोलथरा के गांव दिघो के होनहार युवा साहिल ठाकुर पुत्र कुलदीप ठाकुर, सुमन ठाकुर का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए हुआ है। सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (सेना) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की चयन प्रक्रिया में साहिल ने देशभर में 16वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
1-एचपी नेवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए देशभर के 17 एनसीसी निदेशालयों के बीच आयोजित प्रतिष्ठित मोस्ट एंटरप्राइजिंग नेवल एनसीसी यूनिट प्रतियोगिता ...
मंडी की महिला कबड्डी खिलाडिय़ों ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। सीनियर महिला राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंडी जिला से तीन खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ...
केंद्र सरकार ने हिमाचल कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश अग्रवाल को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का नया चीफ नियुक्त किया है। राकेश अग्रवाल एनआईए डीजी के रूप में कार्यभार संभालने के दिन से 31 अगस्त, 2028 तक अपने रिटायर होने या अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे। श्री अग्रवाल अब तक के सेवाकाल में अच्छे काम के लिए दो बार मेडल हासिल कर चुके हैं। पांच अगस्त, 1968 को जन्मे राकेश अग्रवाल मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। राकेश अग्रवाल कुछ समस से एनआईए चीफ की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब केंद्र सरकार ने उन्हें नियमित रूप से इस पद पर नियुक्त कर दिया है। वह अब औपचारिक रूप से एनआईए के सातवें प्रमुख बन गए हैं।