चक दे हिमाचल

कुल्लू जिला के उपमंडल आनी की रहने वाली और एचएमएस स्कूल की छात्रा मान्या बजाज ने बहुत कम उम्र में हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री में कदम रखकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। महज छह साल की उम्र में मान्या का चयन ...

जिला हमीरपुर के नादौन तहसील के धनेटा से ताल्लुक रखने वाली 10 साल की अवनी ठाकुर दुनिया के सबसे बड़े इवेंट ‘जूनियर मिस इंडिया 2026’ के ग्रैंड फिनाले में हिमाचली परिधान और संस्कृति के परिचायक ढाठू और कलीरा की ब्रांडिंग कर आई। इस इवेंट में अवनी को आठ से 10 साल की एज कैटेगिरी में ‘बेस्ट क्रिएटिव गाउन’ के सबटाइल खिताब से नवाजा गया। हिमाचल से ताल्लुक रखने वाली अवनी राज्य से इकलौती प्रतिभागी थीं। यह इवेंट जयपुर के होटल क्लार्क आमेर में आयोजित किया गया, जिसमें 25 राज्यों से पांच विभिन्न आयु वर्ग के कुल 172 पार्टिसिपेंट्स ने हिस्सा लिया था। अवनी ने आठ से दस साल की एज कैटेगरी में हिस्सा लिया था और उसकी एज कैटेगरी में 40 पार्टिसिपेंट्स थे।

वनडे इंटरनेशनल, टी-20 व टेस्ट मैंचों समेत कई अन्य क्रिकेट मैचों की शृंखला में अंपायर के रूप में नजर आने वाले जिला हमीरपुर के वीरेंद्र शर्मा एक बार फिर क्रिकेट मैचों की बड़ी शृंखला में नजर आएंगे। वीरेंद्र शर्मा आईसीसी अंडर-19 मेंस क्रिकेट वल्र्ड कप 2026 की क्रिकेट शृंखला में अम्पायर की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस वल्र्ड कप में 13 देशों से 17 अंपायर और चार मैच रैफरी होंगे, जिनमें भारत की ओर से वीरेंद्र शर्मा इकलौते अंपायर होंगे। आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वल्र्ड कप 15 जनवरी से छह फरवरी तक जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। इस वल्र्ड कप में 16 टीमें भाग लेंगी और 41 मैच खेले जाएंगे। टीमों का चार ग्रुप में बांटा गया है। यह वल्र्ड कप ओडीआई फॉर्मेट में खेला जाएगा।

मंडी की श्रेजल का चयन वायुसेना में फ्लाइंग अफसर के पद पर हुआ है। मंडी के पैड़ी गांव की 21 वर्षीय बेटी श्रेजल गुलेरिया ने एएफकैट परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 12वां रैंक हासिल कर कम आयु में ही असाधारण उपलब्धि दर्ज की है। श्रेजल की शैक्षणिक यात्रा अनुशासन और निरंतर उपलब्धियों से भरी रही है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, पंडोह मंडी से प्राप्त की है। यहां छठी कक्षा से बारहवीं तक अध्ययन किया। इसके पश्चात उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी (गणित ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की और वहीं से गणित में स्नातकोत्तर (एमएससी) की पढ़ाई कर रही हैं। इसी दौरान उन्होंन एएफकेट

टाटा स्टील की ओर से कोलकाता में आयोजित विश्वस्तरीय एथलेटिक्स दौड़ में धाविका सीमा ने 25 हजार मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीत दुनिया भर में चंबा का नाम एक बार फिर गर्व से ऊंचा किया। इस ...

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिला और बिहार के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तीन वर्षों तक उग्रवाद विरोधी अभियानों का सफल नेतृत्व करने पर घुमारवीं उपमंडल की दकड़ी पंचायत के गांव चुवाड़ी निवासी जगदीश कुमार ...

उत्तर प्रदेश में आयोजित हैंडबाल फेडरेशन कप में हिमाचल की बेटियां गोल्ड मेडल विजेता बनी हैं। फाइनल मैच में हिमाचल ने मेजबान उत्तर प्रदेश को एकतरफा मैच में 31-24 के स्कोर से हराकर खिताब अपने नाम ...

डायरेक्टरेट ऑफ फोरेंसिक सर्विसेज डीएफएस हिमाचल प्रदेश को प्रतिष्ठित डाटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (डीएससीआई) एक्सीलेंस अवार्ड्स 2025 में बेस्ट कैपेसिटी बिल्डिंग इन डिजिटल फोरेंसिक्स सरकारी संस्था श्रेणी के लिए राष्ट्रीय अंतिम चयन के रूप में मान्यता मिली है। यह पुरस्कार पांच दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित एनुअल इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी समिट-2025 के दौरान नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनी द्वारा प्रदान किया गया। यह पुरस्कार डायरेक्टरेट ऑफ फोरेंसिक सर्विसेज हिमाचल प्रदेश की निदेशक डा. मीनाक्षी महाजन ने प्राप्त किया।

एशिया के बेस्ट लिबरो खिताब से नवाजे जा चुके बिलासपुर जिला के बरठीं क्षेत्र के उभरते वालीबाल सितारे शब्द गौतम का चयन चीन में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय वालीबाल स्पर्धा के लिए भारतीय टीम में हुआ है। जहां पर वह अंडर-15 वल्र्ड स्कूली गेम्ज में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। टीम में सिलेक्ट होते ही शब्द गौतम बुधवार को टीम के दूसरे सदस्यों सहित चीन के लिए रवाना हो गए हैं। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय वालीबाल स्पर्धा चार से 13 दिसंबर तक चीन में आयोजित होगी। इसमें दुनिया के 15 देशों की श्रेष्ठ जूनियर टीमें इसमें हिस्सा लेंगी। शब्द गौतम का चयन पुणे में ट्रायल के दौरान हुआ था।