चक दे हिमाचल

बददी में आयोजित यूथ ट्रेडिशनल नेशनल गेम्स 2020 में हिमाचल के खिलाडि़यों ने अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। हिमाचल के खिलाडि़यों ने जहां कबड्डी (सीनियर वर्ग) स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते गोल्ड मेडल हासिल किया है, वहीं अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया

केंद्रीय विद्यालय सुबाथू की 12वीं कक्षा की छात्रा तान्या ने डीडी न्यूज पर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्त्व किया। इस दौरान तान्या ने मलयालम भाषा में केरल का एक मधुर गीत सुनाया, जो सभी को पसंद आ रहा है। इस कार्यक्रम में सोशल मीडिया पर हिमाचली गीत ‘माये नी

जिला शिमला के चौपाल थाने को देश के टॉप-10 पुलिस थानों में स्थान मिला है। चौपाल थाने को छठा स्थान मिला है। पुलिस थाने चौपाल को साल 2018 के लिए सर्वश्रेष्ठ थानों में चुना गया है, जो राज्य के लिए गौरव का विषय है। यह निर्णय अपराध की रोकथाम, सक्रिय उपायों और असामाजिक तत्वों के

अंतरराष्ट्रीय पटल पर प्रदेश के साथ-साथ सिरमौर जिला का नाम लगातार रोशन कर रहे अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा ने एक ओर उपलब्धि हासिल की है। सुनील शर्मा ने उत्तराखंड के चमौली जिला की करीब 18 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित वाणा से रोट्री नंदा घुंघटी हिम पर्वत शिखर के ट्रैक पर लगातार 36

अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान झटका है। प्रदेश की टीम ने अंतरराष्ट्रीय ऑनलाईन स्पर्धा में 531 अंक प्राप्त करके देश व प्रदेश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है।  प्रदेश में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

क्रिकेट की दुनियां में एक हाथ से गेंदबाजी करते हुए तो अकसर खिलाडि़यों को देखा जाता है। सोलन का शुभम नेगी क्रिकेट जगत का वो उभरता हुआ सितारा है, जो दोनों हाथों से गेंदबाजी करने में माहिर है। हालांकि शुभम बल्लेबाज है। लेकिन टीम की जरूरत के मुताबिक शुभम गेंदबाजी भी कर सकता है। वह

उपमंडल चौपाल की देवत पंचायत के विशुद्ध ग्रामीण परिवेश से निकले चार सगे भाई विभिन्न उपलब्धियों के साथ विश्व पटल पर चौपाल का नाम रोशन कर रहे हैं। इनमे से एक डा. चंद्रेश्वर शर्मा हाल ही में शिक्षा विभाग से संयुक्त निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए है। एक भाई वीरेंद्र शर्मा प्रदेश सतर्कता विभाग में

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की होली घाटी के केहर सिंह ठाकुर को शिक्षा विस्तार में सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्र (केवी) सम्मान नवाजा गया। कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों को धरातल पर किसानों तक पहुंचाने और जागरूक करने के अलावा किसानों की समस्याओं को जानकर उनका समाधान करने के कार्य के लिए डा. केहर सिंह ठाकुर को

शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश भर में समग्र शिक्षा अभियान के तहत पहली से 12वीं कक्षा तक ऑनलाइन प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्राइमरी व सेकेंडरी विंग की स्पर्धा में मंडी जिला पहले स्थान पर रहा है। मंडी जिला के विद्यार्थियों ने प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में शानदार किया है। इस बार  प्राइमरी विंग की प्रश्नोतरी प्रतियोगिता