हिमाचल समाचार

सस्ते राशन के डिपुओं में सर्वर डाउन होने से राशनकार्ड उपभोक्ताओं को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। क्योंकि पॉस मशीनों का सर्वर दिन भर गायब रहा। ऐसे में राशनकार्ड धारकों के साथ-साथ डिपो संचालक भी सर्वर के चलते खासे परेशान दिखे। राशनकार्ड धारकों ने विभाग से सर्वर की समस्या को जल्द से जल्द दूर करने की गुहार लगाई है, ताकि उन्हें राशन लेने में किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े। बता दें कि सस्ते राशन के डिपुओं में पिछले तीन-चार दिनों से सर्वर रुक-रुक कर चल रहा है। बुधवार सुबह से ही डिपुओं में सर्वर बंद पड़ गया। फिर क्या था राशन लेने पहुंचे उपभोक्ताओं की डिपुओं के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लग गई, लेकिन सर्वर चलने का नाम नहीं ले रहा था।

प्रदेश के 15 हजार टीबी (क्षयरोग) मरीजों का उपचार अब पंचायतों में होगा। पंचायतें इन मरीजों को गोद लेंगी। निक्षय मित्र तैनात किए जाएंगे और मरीजों को पोषाहार उपलब्ध करवाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग इन मरीजों की देखभाल और दवाओं का इंतजाम करेगा। 2025 तक हिमाचल में टीबी रोगियों की संख्या नियंत्रित करने को लेकर यह कदम उठाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य स

जनवरी 2021 में हुए पंचायत चुनावों को डीसी हमीरपुर ने रद्द करने के आदेश जारी किए थे , जिसे पंचायत प्रधान रतन चंद ने हाई कोर्ट के समक्ष चुनौती दी है। न्यायाधीश संदीप शर्मा ने अपने आदेश में कहा कि इस मामले में संभावित गंभीर परिणाम वाले आदेश जारी करने से पहले जिलाधीश हमीरपुर की उपस्थिति जरूरी है। कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया संबंधित पंचायत चुनाव में नियमों की अ

एचआरटीसी के एमडी रोहन चंद ठाकुर ने बुधवार को राजघाट पार्किंग का निरीक्षण किया। इस दौरान एचआरटीसी के एमडी ने डीटीसी की एमडी शिल्पा शिंदे के साथ बैठक भी की। डीटीसी ने एचआरटीसी के चालकों के लिए विश्राम गृह के निर्माण के लिए साइट सौंप दी है। डीटीसी ने राजघाट

प्रदेश में बीते चौबीस घंटे के दौरान भारी बारिश दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे के दौरान राजगढ़, शिमला, बैजनाथ, कुफरी, डलहौजी, सुंदरनगर और शिलाई में बारिश हुई है। राजगढ़ में सबसे ज्यादा 13.4 एमएम बारिश हुई है। शिमला में 7.8, बैजनाथ में पांच, कुफरी में चार , गोहर में दो, डलहौजी में एक, सुंदरनगर में 0.7 और धौलाकुआं में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बर्फबारी और बारिश के दौर के बीच अभी

प्रदेश के प्रसिद्ध लोकगायक डा. कृष्णलाल सहगल को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। बता दें कि भारत सरकार की संगीत कला अकादमी नई दिल्ली द्वारा डा. सहगल को यह अवार्ड हिमाचल के लोकसंगीत क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया। डा. कृष्णलाल सहगल की हिमाचल प्रदेश की लोकगीतों के संरक्षण और प्रसार में अहम भूमिका रही है। उन्होंने शास्त्रीय संगीत के साथ हिमाचल के लोक संगीतों का हमेशा ही प्रचार-प्रसार किया।

कांग्रेस ने 16 मार्च को सभी ब्लॉक में मशाल जुलूस निकालने का फैसला किया है। केंद्र सरकार के खिलाफ यह जुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों और प्रदेश सरकार को गिराने के प्रयास के खिलाफ कांग्रेस नारेबाजी करेगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मशाल जुलूस में सभी पदाधिकारियों सेे शामिल होने का आह्वान किया है। प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रज

धन बल से जनमत का अपमान करने वालों को प्रदेश की जनता सबक सिखाएगी, यह हमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बागी नेताओं पर सिरमौर जिला के शिलाई से किया। बागी विधायकों पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पंचकूला, फिर ऋषिकेश तथा अब ऋषिकेश से उडक़र हरिद्वार में बागी नेता पवित्र गंगा को मैला कर रहे हैं। अब जनता पैसों के दम पर उड

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में हिमाचल की हमीरपुर सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, जबकि शिमला से मौजूदा सांसद सुरेश कश्यप का टिकट बरकरार रखा गया है। मंडी और कांगड़ा-चंबा सीट पर फिलहाल कैंडिडेट फाइनल नहीं किए गए हैं।भाजपा की दूसरी लिस्ट में कुल 72 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इसमें कई केंद्रीय मंत्रियों के भी नाम हैं। 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में नागपुर से नितिन गडकरी को टिकट दिया गया है। एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोडऩे वाले मनोहर लाल खट्टर को करनाल से उम्मीदवार बनाया गया है। सूची में दिल्ली की दो लोकसभा सीट