हिमाचल समाचार

रात एक बजे कुर्ता-पायजामा, मंकी कैप पहन गश्त पर एसपी ऊना ऊना— एसपी ऊना दिवाकर शर्मा शुक्रवार देर रात सादे कपड़ों में मंकी कैप पहन ऊना व हरोली पुलिस थानों के औचक निरीक्षण के लिए निकले। रात करीब एक बजे गश्त पर निकले एसपी ने ड्यूटी में कोताही पर डीएसपी हरोली सहित आधा दर्जन पुलिस

दरभोग की महिला ने तोड़ा दम; पति ने लगाए आरोप, एंबुलेंस में थी ऑक्सीजन की कमी शिमला— शिमला में ट्रैफिक जाम एक गर्भवती महिला की मौत का कारण बना है। आरोप है कि ट्रैफिक जाम के साथ-साथ एंबुलेंस में ऑक्सीजन की कमी भी थी, जिसके चलते गर्भवती की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो

शिमला— शिमला के ढली में सड़क पर जमी बर्फ पर फिसलकर दो गाडि़यां दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। यह हादसा रात करीब अढ़ाई बजे हुआ। ये गाडि़यां गहरी खाई में जा गिरीं। इस हादसे में दिल्ली के तीन सैलानियों सहित आठ युवक घायल हो गए। ढली में मशोबरा बाइफर्केशन के साथ दो गाडि़यां (एक आल्टो एचपी-51-7009 व

जी टीवी पर प्रसारित होने वाले लिटल मास्टर्स डांस शो में टीवी राउंड के लिए हुई सेलेक्शन सोलन— ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप के डांस हिमाचल डांस प्रतियोगिता में विजेता रही सोलन की रिया अब टीवी पर धूम मचाएगी। रिया जी टीवी पर प्रसारित होने वाले डांस शो लिटल मास्टर्स के टीवी राउंड के लिए चयनित

धर्मशाला — प्रदेश के धर्मशाला की दो विभूतियों को पद्मश्री सम्मान मिलने से पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा से ही अब तक पांच लोगों को अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। इसमें   तिब्बती चिकित्सक डा. यशी ढोंडेन और भू-विज्ञानी डा. विक्रम ठाकुर का

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुडि़या, होशियार सिंह हेल्पलाइन का भी किया लोकार्पण, आपात स्थिति में जल्द मिलेगी पुलिस की मदद शिमला— महिलाएं यदि आपात स्थिति में हैं, तो वे अब गुडि़या हेल्पलाइन और शक्ति बटन ऐप के माध्यम से पुलिस से तुरंत मदद ले सकती हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास

शिमला — राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में ऐट होम का आयोजन किया। लेडी गवर्नर दर्शना देवी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा उनकी धर्मपत्नी साधना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। राज्यपाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस देश व प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने का दिन

चंबा— राज्य सरकार ने दृष्टि पत्र को सरकारी दस्तावेज बनाकर उसी के अनुरूप लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने का निर्णय लिया है। यह बात चंबा में शहरी विकास एवं आवास मंत्री सरवीण चौधरी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहे। उन्होंने कहा कि पांच वर्षों के भीतर हिमाचल प्रदेश को एक

मुख्यालय ने जारी किए आदेश; सब-इंस्पेक्टर, एएसआई भी बदले शिमला— पुलिस विभाग में 40 कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। बदले गए कर्मचारियों में एक सब-इंस्पेक्टर, एक एएसआई भी शामिल है। पुलिस मुख्यालय की ओर से इस बारे में आदेश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही इन कर्मचारियों को जल्द ड्यूटी ज्वाइन करने के