Top news

हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2023 के बाद से प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती आवृत्ति और संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को अधिक सशक्त, आधुनिक और जन-केंद्रित बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की है। हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व (आपदा प्रबंधन) विभाग और हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमस) ने आर्यभट्ट जियो-इन्फॉर्मेटिक्स एंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के सहयोग से आपदा रक्षक मोबाइल एप्लिकेशन और एकीकृत निर्णय सहायता प्रणाली (डिसीज़न सपोर्ट सिस्टम) विकसित की है।

हिमाचल में राहत के बाद अब बारिश एक बार फिर कहर बनकर बरस रही है, पहाड़ दरक रहे हैं, नाले उफान पर हैं, सड़कें टूट रही हैं और लोगों की जिंदगी हर पल खतरे में है। कहीं देखते ही देखते मकान पानी में समा गए, तो कहीं बीमार मासूम को उफनते नाले के बीच से अस्पताल पहुंचाने के लिए जान जोखिम में डालनी पड़ी। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर हिमाचल को डरा दिया है, आज रेड अलर्ट के बीच हिमाचल में कई जगह से तबाही की तस्वीरें सामने आई हैं। यहां हर मोड़ पर खतरा है। हर रास्ता तबाही की कोई न कोई कहानी बयां कर रहा है। कांगड़ा जिले में बारिश ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है, कहीं मकान बह गए, तो कहीं गाड़ी दब गई। यहां तबाही की सबसे पहली तस्वीर शाहपुर क्षेत्र से सामने आई, जहां धारकंडी स्पैडा और गडगून गांवों में प्रकृति के कहर के चलते छह मकान देखते ही देख

नीट छात्रों पर जंतर-मंतर नई दिल्ली में हुए लाठीचार्ज तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ लोक भवन के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए मुख्यमंत्री स्वयं भी नारेबाजी करते नजर आए। इसके बाद उन्होंने लोक भवन में कांग्रेस पार्टी की ओर से ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों और युवाओं ...

शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक ही दिन में दो बड़ी सफलताएं मिली हैं। पुलिस थाना बालूगंज, स्पेशल सेल शिमला और पुलिस थाना चिडग़ांव की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 29 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। दोनों मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-21 के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब दोनों मामलों में मादक पदार्थ की सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पहले मामले में पुलिस थाना बालूगंज और स्पेशल सेल शिमला की संयुक्त टीम ने शोगी क्षेत्र में गश्त और अपराध निवारण ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर ...

हिमाचल में शराब पीकर गाड़ी चलाना शान नहीं, बल्कि वह बुरी आदत बन गई है, जो किसी भी बेकसूर की जान चुटकियों में ले लेती है। यहां न तो तलवार और बंदूक जैसे हथियार होते हैं और न ही हॉकी या डंडा। यह वह चलता-फिरता वैपन है, जिसका स्टीयरिंग एक शराबी के हाथ में हैं और सडक़ पर गुजर रहे राहगीर को चींटी की तरह मसल देता है। बड़ी बात यह है कि सबसे ज्यादा शराबी चालक सोलन जिला में हैं, जबकि सबसे बड़ा जिला कांगड़ा इस मामले में दूसरे नंबर पर है। दुर्भाग्य की बात है कि पुलिस इन बिगड़ैल शराबी चालकों पर खूब शिकंजा कस रही है और मोटे...

धर्मशाला। कांगड़ा जिला में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा ने इलाके में भारी तबाही मचाई है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार शाहपुर क्षेत्र के धारकंडी स्पैडा और गडगून गांवों में प्रकृति के कहर के चलते छह मकान पूरी तरह से पानी में बह गए हैं। हालांकि इस भयानक त्रासदी में अब तक किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, जो प्रशासन और स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ी राहत की बात है। प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह से अलर्ट है और आला अधिकारी प्रभावित इलाकों की ओर रवाना हो चुके हैं। हालांकि, डिब्बा और मनेड नाला के पास हुए भीषण भूस्खलन की वजह से रास्ते बुरी तरह...

हिमाचल के ऑल इंडिया टैक्सी ऑपरेटरों की लंबे समय से चली आ रही एक महत्वपूर्ण मांग पूरी हो गई है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहनों के लिए अधिकतम परिचालन अवधि 12 वर्ष से बढ़ाकर 15 वर्ष किए जाने के प्रावधान को लागू करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए हैं। इस संबंध में परिवहन विभाग द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए हैं तथा स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) भी अधिसूचित कर दी गई है, जिससे पात्र वाहनों को संशोधित नियमों का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय...

शिमला। हिमाचल में मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश हुई। अल सुबह झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ, जो कि सुब साढ़े आठ बजे तक जारी रहा। इस दौरान नदी-नाले उफान पर आ गए। सडक़ों पर चारों तरफ पानी ही पानी नजर आया। चंबा जिला में हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तीसा-चंबा मुख्य मार्ग पर कंदला नाला उफान पर आने से चांजू से चंबा आ रही एक निजी बस मंगलवार सुबह नाले के बीच फंस गई। बस में 20 से 25 यात्री सवार थे, जिन्हें काफी देर तक बस के भीतर ही इंतजार करना पड़ा। जलस्तर लगातार बढऩे के...

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में जिला हमीरपुर के नादौन क्षेत्र के धनेटा में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान को स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 75 एकड़ की भूमि चिन्हित की जाएगी। राज्य सरकार इस संस्थान के लिए केंद्र सरकार में बिड करेगी। मंत्रिमंडल ने 31 अगस्त, 2022 से 31 मार्च, 2026 के मध्य 12 वर्ष अथवा उससे अधिक की निरंतर सेवा पूर्ण कर चुके अंशकालिक पंचायत चौकीदारों को वर्तमान निश्चित मासिक मानदेय के स्थान पर दैनिक वेतनभोगी के रूप में रखने का निर्णय लिया। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग के फील्ड जूनियर इंजीनियरों को वक्र्स एंड अकाउंट्स मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 1,000 रुपए प्रतिमाह विशेष भत्ता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें लगभग 900 फील्ड जूनियर इंजीनियर लाभान्वित होंगे। मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग डिविजन नंबर-2 को बिलासपुर से जिला बिलासपुर के जगातखाना स्थानांतरित करने का निर्णय लिया।