Top news

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को अपनी बैठक में राम मंदिर में धार्मिक कामों का जिम्मा संतों को सौंपने का फैसला किया है। इसके लिए नौ संतों की एक धार्मिक समिति बनाई गई है, जिनमें पांच संत अयोध्या...

इन दिनों पहाड़ सबको डरा रहे हैं, ये देखने में जितने खूबसूरत लगते हैं, उतने ही संवेदनशील भी होते है। ये वहीं पहाड़ है जहां आज से कुछ समय पहले तक कोने कोने से लोग सुकून की तलाश में पहुंच रहे थे। लेकिन मानसून में यही पहाड़ डर का कारण बन गए हैं। वजह है यहां हो रहा लैंडस्लाइड- इन दिनों चाहे हिमाचल हो या उत्तराखंड या कश्मीर- हर जगह तबाही बरस रही है। पहाड़ गिर रहे हैं और लोग डर के साए में जी रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत उन चार प्रमुख देशों में शामिल है जहां भूस्खलन का खतरा सबसे ज़्यादा है ...

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता से जमकर बादल बरस रहे हैं। राजधानी शिमला सहित कई इलाकों में बुधवार को भी रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 28 जुलाई तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राहत की बात यह है कि फिलहाल रेड अलर्ट की चेतावनी नहीं है। 23 जुलाई को किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोडकऱ शेष सभी 10 जिलों ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी ...

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए भाजपा पर हिमाचल प्रदेश को आर्थिक संकट की ओर धकेलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बनाया जा सकता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार को जीएसटी प्रतिपूर्ति और आरडीजी के रूप में लगभग 60,000 करोड़ रुपए प्राप्त हुए थे। यदि इस राशि में से 48,000 करोड़...

नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार सदन में चर्चा के लिए तैयार हो गई है। बुधवार को विपक्ष की नारेबाजी और विरोध-प्रदर्शन के बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में घोषणा की कि सरकार नीट पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। रिजिजू ने कहा कि छात्र हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। हम नीट पेपर लीक के मुद्दे पर सदन में विस्तृत चर्चा चाहते हैं। बुधवार को सदन में विपक्ष के सदस्यों ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता का मुद्दा उठाया और प्रधानमंत्री से बयान की मांग की। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि...

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने 20 और 21 जुलाई, 2026 को चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत पूरे प्रदेश में विशेष इंटर-स्टेट और इंटर-डिस्ट्रिक्ट नाका अभियान चलाया। इस दौरान एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीमों ने 159 चिन्हित स्थानों पर नाकाबंदी कर 12,350 वाहनों की गहन जांच की। हालांकि इतने बड़े अभियान के बावजूद पुलिस को केवल 350 ग्राम चरस बरामद हुई और एनडीपीएस एक्ट के तहत सिर्फ एक मामला दर्ज किया गया, जिसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसे लेकर अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस के...

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। राजधानी शिमला समेत कई क्षेत्रों में रात 12 बजे के बाद से लगातार तेज बारिश होती रही। शिमला के ओल्ड बैरियर क्षेत्र में भारी बारिश के बीच एक बड़ा पेड़ मकान की छत पर गिर गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। शिमला में बुधवार सुबह तक 66.5 मिलीमीटर और कुफरी में 74.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। लगातार हो रही बारिश के बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों के लिए चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला और सिरमौर जिलों में...

हिमाचल प्रदेश में कार्यरत ऐसे शिक्षकों, जिन्होंने अभी तक शिक्षक पात्रता परीक्षा टेट उत्तीर्ण नहीं की है, उन्हें अब 31 अगस्त 2028 तक हर हाल में टेट पास करनी होगी। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में राज्य के सभी जिला उपनिदेशकों को आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग ने बिना टीईटी वाले सभी कार्यरत शिक्षकों की जिला-वार सूची 15 दिनों के भीतर निदेशालय को भेजने के निर्देश दिए हैं। स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेशों में कहा...

संसद चलो मार्च के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी को तमाम विपक्षी सियासी दलों का जोरदार समर्थन मिल रहा है। समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के बाद मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस लीडर राहुल गांधी भी छात्रों की आवाज बुलंद करने प्रधानमंत्री के आवास तक पहुंच गए। राहुल गांधी मंगलवार शाम पौने चार बजे अपने सांसदों के साथ प्रधानमंत्री आवास के बाहर पहुंचे और पीएम मोदी का इस्तीफा मांगते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनके साथ उनकी बहन और सांसद प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े भी थे। पूरे तीन घंटे तक प्रधानमंत्री आवास के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पुलिस के जवान राहुल गांधी को हटाने की कोशिश करते रहे, लेकिन उन्होंने हटने से साफ इनकार कर दिया। सरकार ने तीन घंटे के धरने में राहुल से दो बार बातचीत की, लेकिन वे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी पहुंचे, तो कांग्रेसियों