कांगड़ा

देहरा गोपीपुर – मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने कांगड़ा प्रवास के दौरान गुरुवार को बगलामुखी मंदिर पहुंच पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी दिनेश रतन ने बताया कि मुख्यमंत्री करीब 15 मिनट मंदिर में रुके व सूक्ष्म हवन यज्ञ भी किया। इस अवसर पर उनके साथ ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन व पूर्व विधायक योग राज भी

नूरपूर —  स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने गुरुवार सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया । अस्पताल में समय पर न पहुंचने वाले चिकित्सकों पर कड़ा संज्ञान लिया ।   स्वास्थ्य मंत्री गुरुवार को सिविल अस्पताल नूरपुर में सुबह करीब  9:32 पर पहुंचे । जिससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया । स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पहुंचने

धर्मशाला —  जिला मुख्यालय धर्मशाला में बुधवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मनरेगा के अंतर्गत विकास कार्यों की शत-प्रतिशत जियो टैगिंग के बाद ऑनलाइन देखने की प्रकिया का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने जियो टैगिंग के कार्यों को बखूबी निभाने के लिए जिला परियोजना अधिकारी सहित जिला कांगड़ा के खंड विकास अधिकारियों को सम्मानित भी किया।

मकलोडगंज —  पर्यटन नगरी मकलोडगंज का भागसूनाग वाटरफाल सूखने के कगार पर पहुंच गया है। विश्व भर में पर्यटन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके मकलोडगंज, भागसूनाग और वाटरफाल में आने वाले पर्यटकों को भी अब निराश होकर लौटना पड़ रहा है। पर्यटन सीजन पर  हजारों की संख्या में पर्यटक वाटरफाल का रुख

धर्मशाला  —  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बुधवार को जिला मुख्यालय धर्मशाला में होने वाले कार्यक्रमों के चलते मिनी राजधानी पूरी तरह से व्यस्त हो गई। धर्मशाला में ओबीसी कल्याण बोर्ड की बैठक के साथ-साथ कैबिनेट की बैठक का भी आयोजन किया गया। इसके चलते प्रदेश सरकार सहित अधिकारियों का अमला धर्मशाला में पहुंच गया।  पहाड़ों

जवाली —  उपमंडल जवाली के अंतर्गत पंचायत नाणा में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए हार नामक स्थान पर तकरीबन एक साल पहले पंप हाउस का निर्माण किया गया था जिसके तहत लाखों रुपए खर्च कर पानी की सप्लाई के लिए टैंक भी बना दिए गए लेकिन बिडंबना है कि पंप हाउस से

मुल्थान  —  मुल्थान तहसील की सात पंचायतों के 30 गांवों में बर्फबारी के 12 दिन बाद भी जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है।  सड़क, बिजली, दूरसंचार व पानी की किल्लत के चलते आए दिन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक की ग्रामीण बर्फ पिघलाकर पानी पी रहे हैं। पूरी 

नूरपुर —  नूरपुर के निकट पड़ते कस्बा जसूर में हिमाचल इवेंट कंपनी द्वारा  आयोजित ट्रेड फेयर में बुधवार को लेगों ने जमकर खरीददारी की।  मेले में प्रदेश का नंबर वन मीडिया ग्रुप ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। एक छत के नीचे ट्रेड फेयर में क्षेत्र के लोगों को देश भर से

बडूखर —  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा लोहड़ी के पर्व पर इंदौरा विधानसभा में बने सजवां पुल का लोकार्पण किया था, जिससे लोगों में खुशी की लहर दौड़ी थी, उस खुशी को अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ था कि पुल के दोनों ओर बिछाई गई सड़क जगह-जगह से उखड़ गई। सड़क पर बिछाई रोड़ी कोलतार